आगरालीक्स… आगरा के अभ्यर्थी सात मई को मेडिकल और डेंटल कोर्स में प्रवेश के लिए नीट देने जा रहे हैं, इसे जरूर पढें, सात मई को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) देश के 103 केंद्रों पर नीट आयोजित की जाएगी। इस साल प्रवेश परीक्षा के लिए 11.35 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है, जो पिछले साल के मुकाबले 41 प्रतिशत अधिक है. साल 2016 में 8.02 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया था.
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र पर पोस्टकार्ड साइज की फोटो लगाकर और एक पासपोर्ट साइज की फोटो लेकर जाना अनिवार्य है. स्टूडेंट् इसके अलावा कोई भी सामग्री सेंटर पर नहीं ले जा सकते.नीट के एग्जाम सेंटर पर बुर्का, ताबीज, ब्रेसलेट और कृपाण भी अपने पास रखने पर रोक है. इसके अलावा स्टेडेंट अगर पर्स, एटीएम कार्ड, लॉकेट, जूते, फुल स्लीव्स की शर्ट, घड़ी, धूप वाले चश्में, हेयर क्लिप, रबर बैंड, चूड़ी आदि कुछ भी लेकर परीक्षा हॉल में एंट्री की कोशिश करते हैं तो उन्हें रोक दिया जाएगा. इंग्लिश के अलावा नीट एग्जाम का आयोजन अन्य नौ भारतीय भाषाओं में किया जाएगा. इनमें हिंदी, अंग्रेजी, असमी, बांग्ला, गुजराती, मराठी, कन्न्ड़, ओड़िया, तमिल और तेलुगू शामिल है.
साडी पहनकर जाने पर एंट्री नहीं
नीट की परीक्षा के लिए सीबीएसई की ओर से ड्रेस कोड के अलावा कई सख्त नियम बनाए गए हैं। परीक्षा में गर्ल्स स्टूडेंट के लिए साड़ी पहनने के साथ-साथ मेहंदी लगाने पर भी रोक है. सीबीएसई के नियम के अनुसार जो भी स्टूडेंट इनका पालन नहीं करेंगे उन्हें एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी
परीक्षा केंद्र में हवाई चप्पल पहनकर जा सकेंगे
नीट के एग्जाम सेंटर पर कुछ चीजे ले जाने की छूट दी गई है. इसमें महिलाओं के लिए मंगल सूत्र भी शामिल है. यानि शादीशुदा महिलाएं अगर एग्जाम सेंटर पर मंगलसूत्र पहनकर जाती हैं तो उन्हें नहीं रोका जाएगा. स्टूडेंट हवाई चप्पल या सैंडल, हाफ टी-शर्ट या शर्ट, ट्राउजर, लैगिंस, लोवर, प्लाजो, सलवार, हाफ स्लीव्स कुर्ती, टॉप पहनकर एग्जाम देने जा सकते हैं.
परीक्षा केंद्र में मिलेगा खास पेन
स्टूडेंट्स को परीक्षा केंद्र पर पेन ले जाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह एग्जाम हॉल में बोर्ड द्वारा दिया जाएगा. बताया जा रहा है कि नीट एग्जाम के लिए सीबीएसई ने एक खास तरह का पेन तैयार करवाया है, जो बाजार में नहीं मिलेगा. स्टूडेंट्स को एग्जाम सेंटर में एंट्री के बाद एडमिट कार्ड दिखाने के बाद ही यह पेन दिया जाएगा.
Leave a comment