आगरालीक्स… नवरात्र से पहले रेलवे वैष्णो देवी के लिए ट्रेन। जल्द शुरू होगी झेलम एक्सप्रेस। आगरा और देश-दुनिया की अभी तक की खबरें।
जमीन विवाद में पुजारी को गोली मारी
उत्तर प्रदेश के गौंडा जनपद में बीती रात मंदिर के एक पुजारी को सीने में गोली मार दी। पुजारी की हालत गंभीर है, उसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर पुजारी को लखनऊ रेफर किया गया है। वारदात के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है। मामले में चार लोगों को नामजद कर तहरीर दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। घटना के पीछे सौ बीघा जमीन पर दबंगों की नजर है। मंदिर में छोटे बाबा उर्फ सम्राट दास ही पूजा-पाठ करते हैं।
कोरोना संक्रमित 70 लाख पार
दुनिया भर में कोहराम मचा रहा कोरोना वायरस से भारत में पिछले 24 घंटे में 74,383 नए संक्रमितों का पता लगने के बाद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 70,53,806 हो गई है। इसी अवधि में 918 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1,08334 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत की बात यह है कि बीते 24 घंटे में ही 89154 मरीज ठीक भी हुए हैं। अब तक साठ लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट में मामूली वृद्धि के साथ 86.16 प्रतिशत लोग ठीक होकर घरों को लौट चुके हैं।
एक लाख स्वामित्व कार्ड बटेंगे
प्रधानमंत्री मोदी ने आज महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत करीब एक लाख लोगों को केंद्र सरकार स्वामित्त्व कार्ड लोगों को जमीन का मालिकाना हक का सुबूत होगा।
न्यायाधीश पर सरकार गिराने का आरोप
आंध्र प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पर एनवी रमन्ना और राज्य उच्च न्यायालय पर वाईएस जगनमोहन रेड्डी की अगुवाई वाली सरकार को अस्थिर करने और गिराने के प्रयास का आऱोप लगाया है। सरकार ने आरोप लगाया है कि ऐसा तेलगू देशम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू के निर्देश पर हो रहा है।
वैष्णो देवी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस
रेलवे नवरात्र पर्व के अवसर पर 15 अक्टूबर से वैष्णो देवी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू कर रहा है। यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह छह बजे चलकर दोपहर दो बजे कटरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी, जहां से शाम तीन बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी, जो रात 11 बजे दिल्ली आ जाएगी। इसके सात ही रेलवे पुणे से जम्मू के लिए झेलम एक्सप्रेस भी शुरू करने वाला है। यह ट्रेन आगरा होकर गुजरती है।