नईदिल्लीलीक्स…। सपा-रालोद में गठबंधन की घोषणा शीघ्र। राजस्थान मंत्रिमंडल का होगा विस्तार। गर्लफ्रेंड ने फेंका तेजाब। साथ में देश-विदेश की अब तक की प्रमुख खबरें।
राजस्थान में 11 कैबिनेट मंत्री, चार राज्यमंत्री होंगे शामिल
राजस्थान के नये मंत्रिमंडल में 11 कैबिनेट और चार राज्यमंत्री शामिल होंगे। आज शाम चार बजे राजभवन में नये मंत्री शपथ लेंगे।
नये मंत्रिमंडल में सचिन पायलट की जगह शकुंतला रावत को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। तीन राज्यों में कैबिनेट मंत्री रह चुके तैयब हुसैन की बेटी जाहिदा खान को जगह मिल सकती है। जाट खेमे से तीन कैबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी, विश्वेंद्र सिंह और रामलाल जाट शामिल हो सकते हैं। ब्रजेंद्र ओला राज्यमंत्री की शपथ ले सकते हैं। नई कैबिनेट में सचिन पायलट खेमे के पांच विधायकों को जगह दी जा रही है। तीन आदिवासी समुदाय और तीन महिलाओं को जगह दी जा रही है।
कृषि बिल दोबारा लाया जा सकता हैः कलराज
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि कृषि बिल दोबारा लाया जा सकता है, अभी समय अनुकूल नहीं है। उन्होंने यह बात ऐसे समय पर कही है जब पीएम मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने बात कह चुके हैं। उन्होंने फिलहाल कृषि बिलों की वापसी को सरकार का अच्छा कदम बताया है।
यूपी में एक और बंटबारे की जरूरत
उन्होंने यूपी की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए यूपी में उत्तराखंड की तरह एक और बंटवारा हो जाना चाहिए। कलराज मिश्र ने भदोई में एक शादी समारोह में शामिल होने से पूर्व पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही।
गर्लफ्रेंड ने ब्रेकअप से खफा हो प्रेमी पर फेंका तेजाब
केरल में एक युवती ने ब्रेकअप से खफा होकर बॉयफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिससे उसकी एक आंख की रोशन चली गई है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के बीच सोशल मीडिया के जरिये प्रेम हुआ था। घटना केरल के इड्डूकि जिले के आदिमाली की है। 35 साल की शीबा प्रेमी अरुण पर तेजाब डालते में मामूली रूप से खुद भी झुलस गई।
सपा-रालोद में गठबंधन शीघ्र
सपा मुखिया अखिलेश यादव और रालोद मुखिया जयंत चौधरी के बीच जल्द गठबंधन हो सकता है। दोनों के बीच सकारात्मक बातचीत चल रही है। दोनों के बीच आधा दर्जन सीटों के चुनाव को लेकर पेच फंसा हुआ है, जिस पर दोनों दावा कर रहे हैं लेकिन दोनों दलों के दिग्गजों का मानना है कि दोनों के बीच इसका हल निकल आएगा।
पाक में हिंदू बालक का यौन उत्पीड़न कर हत्या
पाकिस्तान के सुक्कुर जिले के बबरलोई थाना क्षेत्र में पांचवीं में पढ़ने वाले एक बालक का एक युवक ने यौन उत्पीड़न किया और बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इस दौरान बालक का परिवार प्रकाश पर्व की तैयारियों में लगा था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने जुर्म कुबूल कर लिया है। हिंदुओँ पर अत्याचार की यह दूसरी घटना है। इससे पहले एक लड़की अगवा की गई है, जिसकी तलाश में पुलिस ने 25 लाख का इनाम घोषित किया है।