Wednesday , 22 July 2026
Home यूपी न्यूज On the day of Karva Chauth, a woman left her husband and married her lover…#upnews
यूपी न्यूज

On the day of Karva Chauth, a woman left her husband and married her lover…#upnews

217

आगरालीक्स…यूपी में करवाचौथ के दिन पति को छोड़ महिला ने प्रेमी से कर ली शादी, देखता रह गया पति. शादी के बाद बार—बार प्रेमी के पास चली जाती थी…

यूपी के मऊ से ऐसा मामला सामने आया है जो कि चर्चा का​ विषय बन गया है. करवाचौथ वाले दिन ही एक महिला ने अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ शादी कर ली. यह शादी पुलिस ने खुद कराई है. महिला शादी के बाद भी बार—बार भागकर प्रेमी के पास पहुंच जाती थी. करवाचौथ वले दिन पूरी जनता के सामने प्रेमी ने पांच बार महिला की मांग में सिंदूर भरा और उससे शादी कर ली.

मामला मऊ के कोपागंज थाना अंतर्गत ग्रामसभा लैरो का है. शादी करने वाले प्रेमी प्रेमिका का नाम विजय शंकर और प्रमिला है. विजय शंकर अपने प्रमिका के गांव में आता—जाता रहता था जिससे दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे पांच महीने पहले प्रमिका की शादी मऊ शहर के रहने वाले आकाश के साथ हो गई. शादी के बाद आकाश अपने पूरे परिवार के साथ मिर्जापुर चला गया लेकिन शादी के बाद भी प्रमिला और विजय शंकर आपस में बात करते रहे.

बताया जाता है कि शादी के10 दिन बाद ही प्रमिका आकाश को छोड़कर विजय शंकर के पास भाग गई. इसके बाद समझौता कराकर प्रमिका को वापस आकाश के पास भेज दिया गया. इधर प्रेमी विजय शंकर भी अपने रोजगार के लिए सूरत चला गया और वहां एक कंपनी में काम करने लगा. कुछ महीने बाद ही आकाश को पूरे परिवार के साथ किसी काम से मिर्जापुर जाना पड़ा. लेकिन प्रमिा ट्रेन पकड़कर सूरत में काम करने वाले अपने प्रेमी विजय शंकर के पास फिर से भाग गई.

एक बार फिर से प्रमिला के भाग जाने से उसकी मां ने पुलिस से उसके प्रेमी की शिकायत कर दी. पुलिस ने विजय शंकर और प्रमिका को सूरत से गांव मऊ बुलाया. दोनों यहां आ गए. जब इसकी जानकारी आकाश को हुई तो वो रात को विजय शंकर के घर पहुंचा. कुछ वाद विवाद होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. मामले की गंभीरता को जानकार पुलिस ने सभी को रविवार सुबह करवाचौथ वाले दिन थाने बुलाया लेकिन सुबह पति आकाश नहीं पहुंचा. इस पर पुलिस ने जनता के सामने और कोई भी किसी भी तरफ से लिखित सूचना न आने पर गौरशंकर मंदिर में प्रेमी विजय शंकर और प्रमिला की शादी करा दी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

Agra News: ADA sealed 22 structures in Agra. The ADA’s bulldozer also razed an unauthorized colony…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 22 निर्माणों को एडीए ने किया सील. एक अनाधिकृत कॉलोनी...

यूपी न्यूज

Cashless medical scheme and DBT distribution launch in UP..#upnes

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में कैशलेस चिकित्सा योजना और डीबीटी वितरण का शुभारंभ....

यूपी न्यूज

As the number of flights from Agra decreased, the scope of Noida International Airport expanded

यूपीलीक्स…आगरा से विमानों की संख्या घटी तो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दायरा...

यूपी न्यूज

Major accident: Trainer aircraft crashes in Kasganj….#upnews

यूपीलीक्स…बड़ा हादसा, कासगंज में ट्रेनी विमान हुआ क्रैश. महिला पायलट हुई गंभीर...

error: Content is protected !!