आगरालीक्स ..आगरा में प्याज 80 रुपये किलो बिक रही है, यह तब है जब पित्रपक्ष के चलते प्याज की मांग कम है। प्याज की आपूर्ति कम होने पर मुनाफाखोर सक्रिय हो गए हैं, इससे प्याज के खुदरा बाजार में रेट लगातार बढ रहे हैं।
आगरा के सिकंदरा सब्जी मंडी में औसतन 50 टन प्याज आ रही थी। अब दस टन रह प्याज आ रही है, इसमें भी बारिश होने से प्याज की गुणवत्ता भी खराब है। अच्छी गुणवत्ता की प्याज बहुत कम है, इससे कॉलोनियों की दुकान और ढकेल पर प्याज 80 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है, कुछ क्षेत्रों में प्यास 60 रुपये प्रति किलो तक है।