आगरालीक्स…दर्दभरी फोटो. ताजमहल देखने आई 7 साल की लड़की रेलिंग से फिसलकर नीचे गिरी. बुरी तरह से हुई घायल…
आगरा में एक दर्दभरी फोटो सामने आई है. ताजमहल देखने आई एक 7 साल की लड़की ताजमहल में सेंट्रल टैंक से रेलिंग पर बैठने की कोशिश में अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई. बच्ची के नीचे गिरते ही उसके सिर से खून बहने लगा. हादसे के समय चीख पुकार मच गई. घबराए परिजनों ने लोगों से मदद की गुहार लगाई जिसके बाद एएसआई के जवानों ने एंबुलेंस के जरिए बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है.

ये है मामला
राजस्थान के बाडमेर में जय टिंडवानी रहते हैं. गुरुवार को वह अपने परिवार के साथ ताजमहल देखने के लिए आए थे. शाम पौने छह बजे करीब वह परिवार के लोगों के साथ ताजमहल घूम रहे थे. उनके साथ उनकी 7 साल की बेटी वान्या भी थी. वान्या ताजमहल परिसर में सेंट्रल टैंक से रेलिंग पर बैठने की कोशिश कर रही थी कि अचानक वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई. बच्ची के नीचे गिरते ही वहां मौजूद लोगों की चीख निकल गई. बच्ची के बुरी तरह से खून निकलने लगा, परिवार के लोगों ने मदद के लिए कहा जिसके बाद एएसआई के जवान वहां पहुंचे और उन्होंने लहूलुहान बच्ची को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेज दिया. बच्ची को शाति मांगलिक अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है, उसके सिर में 5 टांके आए हैं.