आगरालीक्स…आगरा में कलेक्ट्रेट में बाबा साहब के जन्मदिवस पर होगी गोष्ठी. सभी अधिकारी और कर्मचारी होंगे शामिल.
अपर जिलाधिकारी (नगर) अनूप कुमार ने अवगत कराया है कि गतवर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवस पर शुक्रवार 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल द्वारा बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा। इस दौरान एक गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजन किया गया है। उन्होंने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यक्रम में ससमय प्रतिभाग करने का आग्रह किया है।