आगरालीक्स…अच्छी खबर, चार दिन पहले आ जाएगा मानसून..जानें आगरा में कब दस्तक देगा मानसून और आज कितना रहा तापमान…
देश के मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है. आम तौर पर 1 जून को आने वाला मानसून इस बार देश में 27 मई को पहुंच जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून 27 मई को केरल से टकराएगा. इस बार सामान्य से अच्छी बारिश होने का अनुमान भी जताया गया है. 16 साल बाद यह पहली बार होगा जब मानसून इतनी जल्दी दस्तक देगा. आईएमडी ने बताया कि आमतौर पर 8 जुलाई तक मानसून अन्य राज्यों को कवर करता है. 17 सितंबर के आसपास राजस्थान के रास्ते वापसी शुरू हो जाती है और 15 अक्टूबर तक पूरा हो जाता है.सामान्य से अच्छी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि इस बार सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने अप्रैल में कहा था कि 2025 के मानसून में अल नीनो की संभावना नहीं है यानी इस साल सामान्य से ज्यादा बारिश होगी. कम बारिश की आशंका न के बराबर है.
मौसम विभाग की मानें तो जून के लास्ट और जुलाई के प्रथम सप्ताह में आगरा में मानसून की दस्तक होने की संभावना है. जून में ही पूर्वांचल क्षेत्र में मानसून यूपी में दस्तक देगा और जुलाई के प्रथम सप्ताह तक पूरे यूपी को कवर कर लेगा.
दिन में खिली धूप के बीच बारिश
आज सुबह से ही धूप खिली हुई थी लेकिन दोपहर को अचानक मौसम बदला और काले घने बादलों का डेरा लग गया. थोड़ी ही देर में झमाझम बारिश होने लगी. आईएमडी के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहा.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 10/05/25) 38.0
Departure from Normal(oC) -3.7
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 10/05/25) 25.4
Departure from Normal(oC) -0.8