Friday , 24 April 2026
Home बिगलीक्स Parents in fear to saw unknown person with his child in school in Agra
बिगलीक्स

Parents in fear to saw unknown person with his child in school in Agra

94

आगरालीक्स.. आगरा के एक बडे कान्वेंट स्कूल की छुटटी के बाद अधिकारी की पत्नी अपने बेटे को लेने पहुंची तो होश उड गए, उनके बेटे का अनजान युवक ने हाथ पकड रखा था और आई कार्ड चेक कर रहा था। वह दहशत में आ गई, दौडती हुई अपने बेटे के पास पहुंची। उन्हें देखकर युवक भाग खडा हुआ। इसकी शिकायत करने के बाद स्कूल के वैन चालकों की शिनाख्त परेड कराई गई।
हरीपर्वत क्षेत्र में एक अधिकारी रहते हैं, उनका बेटा वजीरपुरा रोड स्थित बडे कान्वेंट स्कूल में पढता है। उसे स्कूल छोडने और छुटटी के बाद लाने का काम अधिकारी की पत्नी खुद करती हैं। मंगलवार को दोपहर में छुटटी के समय वे स्कूल पहुंची, स्कूल के गेट पर उनके बेटे का आई कार्ड एक अनजान युवक चेक कर रहा था। उसने बच्चे का हाथ पकड रखा था।
अधिकारी की पत्नी को देखकर गायब हो गया युवक
अनजान युवक को देख अधिकारी की पत्नी ने दौड लगा दी और स्कूल के गेट पर पहुंची गईं। उन्हें देखते ही वह युवक गायब हो गया। उन्होंने घर लौट कर परिजनों को पूरी जानकारी दी, अधिकारी के घर में एक हत्या भी हो चुकी है। ऐसे में स्कूल के गेट पर बच्चे का हाथ किसी अनजान द्वारा पकडने और आई कार्ड चेक करने से वह दहशत में आ गईं। बुधवार को वे स्कूल पहुंची।
वैन चालकों की कराई शिनाख्त परेड, सीसीटीवी खंगाले
स्कूल के प्रिंसिपल को पूरा घटनाक्रम बताने के बाद सीसीटीची खंगाले गए, इसके बाद वैन चालकों की शिनाख्त परेड कराई गई लेकिन वैन चालकों में वह शामिल नहीं थी। इसी दौरान एक वैन चालक का भाई भी आ गया, वह अपने भाई की जगह वैन चलाने लगा है। उसका आई कार्ड बनना था, उसे देखते ही अधिकारी की पत्नी ने कहा कि यही युवक है। उससे पूछताछ की गई, उसने बताया कि स्कूल में पहला दिन था, बच्चों को पहचानता नहीं था इसलिए आई कार्ड देख रहा था। इसके बाद राहत की सांस ली।

फाइल फोटो

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: UP Police Home Guard Recruitment Exam to be Held at 28 Centers in Agra; DM Inspects Arrangements at Examination Centers…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के 28 केंद्रों पर होगी यूपी पुलिस होमगार्ड भर्ती परीक्षा. 25,...

बिगलीक्स

Agra Live News: Six-Year-Old Child Dies in Car Collision in Dayalbagh; 5-Year-Old Sister Injured…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग वीर नगर में एक्सीडेंट. कार ने खोखे में बैठे...

बिगलीक्स

Agra Weather: Blistering heatwaves in Agra during the day; temperature hits 43.5 degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दिन में पड़े लू के थपेड़े. दोपहर में घर से...

बिगलीक्स

Agra Live News: Discussion on Fatty Liver & Breast diseases management

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के लोगों की सबसे बड़ी फैटी लिवर की...

error: Content is protected !!