आगरालीक्स ..आगरा में रिक्रूट कांस्टेबल की पासिंग आउट परेड हुई, यूपी पुलिस को 184 कांस्टेबल मिल गए हैं, इन सभी ने आगरा में छह महीने का प्रशिक्षण लिया। पासिंग आउट परेड की सलामी आइजी रेंज ए.सतीश गणेश ने ली। आगरा पुलिस लाइन में 184 रिक्रूट कांस्टेबल को छह महीने का प्रशिक्षण दिया गया, छह महीने के प्रशिक्षण में ये सभी पास हो गए हैं। इन सभी की सोमवार को पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड हुई।
184 रिक्रूट्स को आईजी ए सतीश गणेश ने संविधान की शपथ दिलाई।
इन सभी रिक्रूट्स को अब विभिन्न थानों और ब्रांच में तैनाती मिलेगी। एसएसपी बबलू कुमार सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।