आगरालीक्स…आगरा पब्लिक ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन ने धूमधाम से मनाया अपना वार्षिकोत्सव. बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों में दिखाई सांस्कृतिक धरोहर…
आगरा पब्लिक ग्रुप ऑफ इन्सटीट्यूशन का वार्षिकोत्सव (हमारी संस्कृति हमारी धरोहर) आज धूमधाम के साथ मनाया गया। शुभारम्भ अतिथि हरविजय सिंह वाहिया (समाज सेवी, व्यवसायी तथा खेलों के लिए समर्पित), विशेष अतिथि डॉ. चन्द्रकान्त त्रिपाठी (रजिस्ट्रार केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, आगरा) तथा ग्रुप के चैयरमेन महेश चन्द शर्मा, अनिकेत शर्मा (सेक्रेटरी), अभिनव शर्मा (वाइस चैयरमेन), डॉ. आँचल शर्मा, अनामिका पुरी, जूही शर्मा, रिचा शर्मा द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि डॉ. अरूण कुमार तौमर (प्रधानाचार्य सीबीएस पब्लिक स्कूल) की उपस्थिति विशेष रही।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री हरविजय सिंह वाहिया ने छात्रों को कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी। चैयरमेन श्री महेश चन्द शर्मा ने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर सेक्रेटरी श्री अनिकेत शर्मा द्वारा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभावान छात्र – छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरूस्कृत किया गया। विभिन्न कार्यक्रमों में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा माँ के अभिनन्दन की शानदार प्रस्तुति दी गई। गणेश वन्दना कार्यक्रम में छात्रों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया।

हमारी सांस्कृतिक धरोहर दिखाते हुए विभिन्न त्यौहारों बुध पूर्णिमा, राम नवमी, हनुमान जन्मोत्सव, सूफी संगीत, गंगा दशहरा / पतंगोत्सव, स्वतंत्रता दिवस, तीज, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, लोहरी, महाशिवरात्रि, होली आदि पर प्रस्तुति दी गई। विभिन्न नृत्यशैली तथा वेशभूषा मनमोहक थी दर्शकों का उत्साह देखने योग्य था । तालियों की गडगडाहट रूक नहीं रही थी । दीपोत्सव कार्यक्रम में रामायण के प्रसंगों से लेकर प्रभु श्री राम अयोध्या आगमन की प्रस्तुति विशेषरूप से सराहनीय रही।

कार्यक्रम में डॉ. लक्ष्मी त्रिपाठी (डारेक्टर फार्मेसी कॉलेज), अनीता कपूर (एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर), डॉ. हरिओम त्रिवेदी ( प्रधानाचार्य सेंट्रल आगरा पव्लिक स्कूल), अनुराधा शर्मा (एकेडिमिक इन्चार्ज), देवेन्द्र सिंह वर्मा (प्रधानाचार्य आगरा पब्लिक स्कल, अरतौनी), पूनम महेश्वरी (प्रधानाचार्या आगरा पब्लिक स्कूल, विजय नगर आगरा), अमित तिवारी, डॉ. अलोक कुमार उपाध्याय (प्रधानाचार्य बी. एड कॉलेज), डॉ. शेखर गुप्ता (प्रधानाचार्य मैनेजमेंट कॉलेज), अमित चौधरी, रिचा चौधरी, संगीता चौधरी, शिखा बनर्जी, बबीता ओझा, आम्रपाली सिंह, धर्मेन्द्र यादव का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में वाइस चैयरमेन अभिनव शर्मा ने सभी आगन्तुकों को धन्यवाद दिया।
