
(इंटरनेट फोटो)
बुधवार रात को जीवनी मंडी जलकल विभाग की 350 एमएम चौड़ी पाइप लाइन वाटर वर्क्स पर लीक हो गई है। लाइन की मरम्मत के लिए कम से कम 20 फुट गहरा गड्ढा खोदा जाएगा। इससे चौराहे पर ट्रैफिक की समस्या खड़ी हो गई। वाहनों को डायवर्ट कर निकाला जा रहा है। इससे देर रात तक जाम के हालात बने रहे।
बुधवार सुबह अचानक लाइन लीक होने से कमला नगर, बल्केश्वर सहित आसपास की कालोनियों में जलापूर्ति बाधित हो गई है। हजारों लीटर पानी बह गया। जलकल विभाग के इंजीनियरों के मुताबिक, लाइन को दुरुस्त करने के लिए कम से कम 20 फुट गहरा गड्ढा खोदना पड़ रहा है। जलकल विभाग की जीएम मंजू रानी गुप्ता ने एसपी ट्रैफिक को पत्र लिखकर यातायात बंद करा दिया है। वाहनों को रास्ता बदलकर गुजारा जा रहा है। जीएम मंजू रानी गुप्ता के मुताबिक, लाइन की मरम्मत में कम से कम दो दिन का वक्त लगेगा। इसके लिए बुधवार रात 10 बजे से गुरुवार रात 10 बजे तक ट्रैफिक बंद करनी की मांग है।
यह रूट किया डायवर्ट
एसपी ट्रैफिक आरके सिंह ने बताया कि वाटर वर्क्स चौराहे पर कमला नगर को जल की आपूर्ति करने वाली पाइप लाइन टूट जाने के कारण मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया है। यह बुधवार रात दस बजे से लागू कर दिया गया है, जोकि गुरुवार रात 10 बजे तक लागू रहेगा। जीवनी मंडी की ओर से वाटर वर्क्स की ओर वाहन नहीं आएंगे। यमुना किनारा की ओर से आने वाले वाहन वाटर वर्क्स चौराहा न जाकर अंबेडकर पुल, एत्माद्दौला होते हुए रामबाग से जाएंगे। पालीवाल पार्र्क, विजय नगर कालोनी, रिंग रोड की तरफ से कोई भी वाहन जीवनी मंडी की ओर नहीं जाएगा। बेलनगंज से वाटर वर्क्स चौराहा की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। यह पालीवाल पार्क, विजय नगर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे, जबकि वाटर वर्क्स की ओर से जीवनी मंडी की ओर वाहन जा सकेंगे।
Leave a comment