नईदिल्लीलीक्स… स्वतंत्रता दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने लालकिले से तिरंगा फहराया, उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। देश के सामने पांच संकल्प रखे। गांधी, सावरकर, नेहरू को नमन किया।
83 मिनट तक दिया भाषण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से नौवीं बार राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। करीब 83 मिनट के अपने भाषण में उन्होंने देश के सामने 5 संकल्प रखे।
पहला संकल्प- विकसित राष्ट्र के संकल्प को लेकर चलना होगा।
दूसरे संकल्प- हमारे मन में गुलामी का एक भी अंश है तो उसे बचने नहीं देना है।
तीसरा संकल्प- हमें अपनी विरासत पर गर्व होना चाहिए।
चौथा संकल्प- एकता और एकजुटता
पांचवां संकल्प- नागरिकों के कर्तव्य, जिससे पीएम और सीएम भी बाहर नहीं हैं।
नारी शक्ति के सम्मान और गौरव की बात पर हुए भावुक
नारी शक्ति के सम्मान और उनके गौरव की बात करते हुए भावुक भी हो गए। उन्होंने कहा, मैं एक पीड़ा जाहिर करना चाहता हूं। मैं जानता हूं कि शायद ये लाल किले का विषय नहीं हो सकता। मेरे भीतर का दर्द कहां कहूं। वो है किसी न किसी कारण से हमारे अंदर एक ऐसी विकृति आई है, हमारी बोल चाल, हमारे शब्दों में.. हम नारी का अपमान करते हैं। क्या हम नारी को अपमानित करने वाली हर बात से मुक्ति का संकल्प ले सकते हैं।