आगरालीक्स.. आगरा में अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद जम्मू कश्मीर के 30 कैदी शिफ्ट किए गए। विशेष विमान से कैदी आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे, यहां से इन्हें सेंट्रल जेल ले जाया गया है।
अनुच्छेद 370 खत्म होने और जम्मू कश्मीर पुनर्गठन बिल पास होने के बाद सुरक्षा कडी कर दी गई है। गुरुवार को जम्मू कश्मीर के 30 कैदियों को आगरा की सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया। दोपहर में विशेष विभाग से कैदी आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां से कैदियों को कडी सुरक्षा के बीच सेंट्रल जेल ले जाया गया है।
सुरक्षा के कडे इंतजाम
सुरक्षा के कडे इंतजाम के बीच कैदियों को शिफ्ट किया गया, दोपहर में विशेष विमान से कैदियों के आगरा खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचते ही अलर्ट कर दिया गया। खेरिया एयरपोर्ट से सेंट्रल जेल के रास्ते को रोक दिया गया। कडी सुरक्षा के बीच कैदियों को सेंट्रल जेल तक ले जाया गया।