Thursday , 22 October 2026
Home पॉलिटिक्स PM Narendra Modi Agra Rally Live : After bank long queues outside Kothi Meena Bazar
पॉलिटिक्स

PM Narendra Modi Agra Rally Live : After bank long queues outside Kothi Meena Bazar

275

आगरालीक्स… आगरा के कोठी मीना बाजार में बैंक की तरह लंबी लाइन लगी हुई है। पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के लिए चेकिंग के बाद प्रवेश दिया जा रहा है, इसमें भी लोग खुश हैं और कह रहे हैं कि लाइन में लगने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। पीएम नरेंद्र मोदी कालेधन को खत्म करने के लिए लडाई लड रहे हैं, उनके इस काम में सबसे पीछे की लाइन में बैठा व्यक्ति साथ है।

काले कपडे पहनकर जाने पर रोक
आगरा में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के लिए कोठी मीना बाजार में काले कपडे पहनकर जाने पर रोक लगा दी गई है, काले रंग की जैकेट, स्वेटर, टीशर्ट को उतरवाया जा रहा है। वहीं, सर्वदलीय मुस्लिम संघर्ष कमेटी के बैनर तले मंटोला तिराहे पर पीएम नरेंद्र मोदी के विरोध में काले झंडे दिखाए गए और काले गुब्बारे उडाए।

आगरा में छुटटी के दिन आज रविवार को जाम में फंस सकते हैं, पीएम मोदी की रैली के दौरान एमजी रोड पर सेंट जोंस चौराहे से कलक्ट्रेट तक कोई वाहन नहीं चलेगा। एसपी ट्रैफिक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि भारी वाहनों के लिए डायवर्जन सुबह दस बजे से रात 8 बजे तक लागू रहेगा।

ये रहेगा डायवर्जन
– एमजी रोड पर कलक्ट्रेट से हरीपर्वत चौराहे के बीच किसी भी तरह के पार्टी वाहनों के आने-जाने पर प्रतिबंधित रहेगा।

प्रधानमंत्री के एयरपोर्ट पर उतरने से लेकर वापस पहुंचने तक कलक्ट्रेट चौराहे से सेंट जोंस चौराहे तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इस दौरान सिटी बस और अन्य वाहन वाया यमुना किनारा होकर गुजारे जाएंगे।

——–

पार्किंग व्यवस्था

– सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक तथा विशिष्ट पास धारक पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के वाहन कोठी मीना बाजार स्थित सभा स्थल पर उन्हें उतारकर जीआइसी मैदान पर खड़े होंगे।

– राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों, केंद्रीय मंत्री के वाहन सभा स्थल पर उन्हें उतारने के बाद श्रीकृष्ण गोशाला पर खड़े होंगे।

– खेरागढ़, आगरा, ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के वाहन सेंट वैप्टिस्ट स्कूल में मोहन पुरा साइड में खड़े होंगे।

– बाह, फतेहाबाद, शमसाबाद क्षेत्र के वाहन तारघर के सामने स्थित मैदान में खड़े होंगे।

– फतेहपुर सीकरी की ओर से आने वाले वाहन पथौली व वायु विहार तिराहा होकर अमरपुरा- बिचपुरी मार्ग पर राजपूत फार्म हाउस के सामने खड़े किए जाएंगे।

– एत्मादपुर विधान सभा, फीरोजाबाद, एटा और हाथरस की ओर से आने वाली पार्टी कार्यकर्ताओं के वाहन गुरूद्वारा फ्लाइओवर से भावना टावर होकर आवास विकास के सेक्टर 7, 11 और 12 डी पर चिन्हित पार्किंग स्थलों पर खड़े होंगे।

– मथुरा की ओर से आने वाले वाहन सिकंदरा कारगिल पेट्रोल पंप होते हुए सेक्टर 15 पर चिन्हित पार्किंग स्थल पर खड़े होंगे।

– सेक्टर 7 और 11 पर केवल कार और छोटे वाहनों की पार्किंग बनाई गई है।

– रामबाग, वाटरव‌र्क्स, भगवान टॉकीज की ओर से देर से आने वाले वाहन खंदारी कैंपस के सामने से होकर जिला जेल के सामने चिन्हित पार्किंग स्थल पर खडे़ होंगे।

भारी वाहनों का डायवर्जन

– एनएच टू पर भारी वाहनों का आवागमन सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक छलेसर से बंद रहेगा। ये वाहन यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते मथुरा की ओर जाएंगे।

– अलीगढ़, हाथरस की ओर से आने वाले भारी वाहन खंदौली से यमुना एक्सप्रेस होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

– मथुरा की ओर से आने वाले भारी वाहन रुनकता से बाईपास होकर पथौली, रोहता, शमसाबाद होकर जाएंगे।

– फतेहपुर सीकरी की ओर से आने वाले वाहन पथौली से रुनकता होकर मथुरा की ओर जाएंगे। कानपुर की ओर जाने वाले भारी वाहन पथौली से रोहता, शमसाबाद होकर फतेहाबाद, बाह मार्ग से होकर कानपुर की तरफ जाएंगे।

– ग्वालियर की ओर से आने वाले भारी वाहन रोहता से पथौली रुनकता से होकर मथुरा की ओर जाएंगे और कानपुर की तरफ जाने वाले वाहन रोहता से शमसाबाद, फतेहाबाद, बाह मार्ग से जाएंगे।

– शहर के अंदर आने वाली टूरिस्ट बसें, रोडवेज बसों का आवागमन यमुना किनारा होकर शहर क्षेत्र में होता रहेगा और मथुरा और जयपुर की ओर से आने वाली टूरिस्ट बसें रोहता नहर से सदर होकर शहर क्षेत्र में प्रवेश

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पॉलिटिक्स

MLC Elections 2026 Agra: BJP leaders appeal for the victory of their candidates

आगरालीक्स...आगरा में एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा की बैठक. खंड शिक्षक प्रत्याशी...

पॉलिटिक्स

Agra MLC Election 2026: Election campaigning will come to an end tomorrow evening. Voting will take place on the 23rd. Every polling booth will be videographed

आगरालीक्स…आगरा में एमएलसी चुनाव का प्रचार कल शाम से थम जाएगा. 23...

पॉलिटिक्स

MLC Election 2027: Chief Minister Yogi Adityanath is visiting Agra on Friday, October 16

आगरालीक्स…आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार 16 अक्टूबर को आ रहे हैं....

पॉलिटिक्स

Agra News: RLD chief Jayant Chaudhary to hold a Vishal Swabhiman Jansabha in Jaingara, Agra tomorrow…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल रालोद प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की विशाल...

error: Content is protected !!