आगरालीक्स….मयंक यादव. आगरा में पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनावी पिच पर चौके छक्के मारे, क्या आप जानते हैं कि उनका ब्लड ग्रुप क्या है और उस ब्लड ग्रुप के लोगों की क्या खासियत होती है।
आगरा में नौ जनवरी को आगरा आए पीएम नरेंद्र मोदी के लिए स्वास्थ विभाग ने ए पॉजिटिव ब्लड ग्रुप रिजर्व में रखा था, इस ब्लड ग्रुप के लोगों की सूची तैयार की गई थी।
पीएम से लेकर ग्रहमंत्री के ब्लड ग्रुप
नरेंद्र मोदी ए पॉजिटिव
राजनाथ सिंह ए पॉजिटिव
अखिलेश सिंह यादव बी पॉजिटिव
मुलायम सिंह यादव बी पॉजिटिव
राहुल गांधी बी निगेटिव
सोनिया गांधी बी निगेटिव
मायावती बी पॉजिटिव
मुरली मनोहर जोशी बी पॉजिटिव
अमर सिंह बी पॉजिटिव
उमाभारती एबी पॉजिटिव
एलके आडवाणी ओ पॉजिटिव
कोठी मीना बाजार में उमडे जनसैलाब को संबोधित करते हुए बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने आगरा ने यूपी में सपा बसपा के गठबंधन को आडे हाथ लेते हुए कहा कि जो एक दूसरे को देखना नहीं चाहते थे वे एक साथ हैं। ये लोग चौकीदार को निकाल देना चाहते हैं। उन्होंने लोगों से सवाल पूछा कि चौकीदार को ईमानदारी से काम करना चाहिए कि नहीं, लोगों की आवाज आई करना चाहिए, इसके बाद पूछा कि गरीबों को हक दिलाना चाहिए कि नहीं, आवाज आई हां हक दिलाना चाहिए। उन्होंने आर्थिक आधार पर सर्वणों के आरक्षण से लेकर एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराने के लिए कहा।
आगरा को दी सौगांते
पीएम नरेंद्र मोदी ने 5 हजार करोड की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, कहा कि यमुना दूषित हो गई है। आगरा को गंगाजल मिल रहा है, पर्यटक आएंगे वे भी गंगाजल पीएंगे और ज्यादा दिन तक शहर में रहेंगे, एसएन को सुपर स्पेशलिटी विंग दी गई है। स्मार्ट सिटी के तहत शहर में सुरक्षा और सपफाई पर निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाए जाएंगे, आगरा के पेठे से लेकर निर्यातकों और जीएसटी पर भी उन्होंने चर्चा की, वे शाम साढे पांच बजे चले गए।
उमडा जनसैलाब
आगरा में नौ नवंबर को शाम चार बजे पीएम नरेंद्र मोदी आगरा खेरिया एयरपोर्ट पहुंचा, यहां से सवा चार बजे कोठी मीना बाजार जनसभा स्थल पर आए, कोठी मीना बाजार में उमडी भीड को देख पीएम नरेंद्र मोदी ने दोनों हाथ उपर कर हाथ जोडकर अभिवादन किया। कोठी मीना बाजार में भाजपा द्वारा रखी गई कुर्सियां भरने के बाद सभा स्थल पर लोगों की भीड लगी रही। आस पास के जिलों से आए समर्थक बाहर सडक पर खडे होकर पीएम नरेंद्र मोदी को सुनते रहे।
निराश हुए समर्थक
जनसभा स्थल पर रिकॉर्ड भीड आने के बाद लोग अंदर नहीं जा सके, इससे दूर दराज से मोदी को सुनने के लिए आए समर्थकों को निराश होना पडा, इसमें युवाओं, बुजुर्ग से लेकर महिलाओं की संख्या भी अधिक थी।
सभा के बाद लगा जाम
पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा खत्म होने के बाद कोठी मीना बाजार से बाहर जाने वाली सडकों पर जनसैलाब दिखाई दिया, पीएम मोदी मोदी के नारे लगाते हुए समर्थक जा रहे थे, इससे शहर में जगह जगह जाम लग गया।