आगरालीक्स .(Agra News 17th June).आगरा में अपराधियों की करोडों की संपत्ति कुर्क होने से मची खलबली, अब गैंगस्टर भानु प्रताप पुलिस के निशाने पर है, आगरा में 40 भू माफिया हैं।
आगरा में पुलिस और प्रशासन ने अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गैंगस्टर और बडे अपराधियों की संपत्ति कुर्क की जा रही है। पुलिस प्रशासन अपराधियों की संपत्ति की सूची तैयार कर रहा है।
विष्णु रावत की 24 करोड की संपत्ति की कुर्क
आगरा में 19 दिसंबर 2020 को शहीद नगर में दिनदहाडे प्रोपर्टी डीलर हरेश पचौरी की गोली मारकर हत्या कर दी थीै। इस मामले में बंद विष्णु रावत की मंगलवार को 24. 51 करोड की संपत्ति कुर्क की गई। इसी मामले में आरोपी गैंगस्टर भानु प्रताप मुदगल की प्रोपर्टी की पुलिस सूची तैयार कर रही है। इसके बाद भानु प्रताप मुदगल पर भी कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई से अपराधियों के उडे होश
पुलिस की गैंगस्टर और अपराधियों के साथ कार्रवाई से होश उड गए हैं, आगरा में अपराधियों की करोडों की संपत्ति है, यह कुर्क की जाएगी। इससे अपराधी परेशान हैं।