आगरालीक्स.(.Agra News 17th June) आगरा में मॉल और रेस्टारेंट खुल रहे हैं, लेकिन कितने दिन खुलेंगे और बाजारों पर किस तरह साप्ताहिक बंदी लागू की जाएगी। पढे पूरी खबर.
आगरा सहित प्रदेश में 21 जून से मॉल, रेस्टोरेंट, पार्क खोलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। 50 फीसद क्षमता और कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए रेस्टोरेंट और मॉल खोले जाएंगे। कोरोना के संक्रमण से बचाव के इंतजाम करने होंगे।
रात नौ बजे तक खुलेंगे बाजार
अभी आगरा में बाजार सुबह सात से रात सात बजे तक ही खोलने की अनुमति है। 21 जून से बाजार के साथ ही मॉल और रेस्टोरेंट भी खुल रहे हैं। इसके साथ ही बाजार, मॉल और रेस्टोरेंट रात सात बजे की जगह रात नौ बजे तक खोले जा सकेंगे, रात को बाजार खोलने के लिए दो घंटे अतिरिक्त दिए गए हैं। जिससे बाजारों में रौनक बढे।
अभी जारी रहेगी दो दिन की बंदी
अभी बाजार सोमवार से शुक्रवार तक खुल रहे हैं, शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी लागू है। अभी साप्ताहिक बंदी को लेकर कोई नए आदेश जारी नहीं किए गए हैं। 21 जून के बाद बाजार पांच दिन तक ही खुलेंगे, दो दिन की साप्ताहिक बंदी जारी रहेगी। शुक्रवार रात नौ बजे बाजार बंद हो जाएंगे और सोमवार सुबह सात बजे बाजार खुलेंगे।