आगरालीक्स……आगरा में सपा और भाजपा के बीच होर्डिंग वार छिड गया है। सत्तारूढ पार्टी सपा ने होर्डिंग पर चमक रहे भाजपा नेताओं के चेहरों पर कमेंट किया है कि यह बर्दाश्त से बाहर है। उधर, केंद्र में सरकार चला रही भाजपा स्वागत समारोह में उमडी भीड से कमल की तरह खिल रही है। दरअसल, भाजपा के पिछडा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी सिंह बघेल के स्वागत के लिए एमजी रोड, वीआइपी रोड, आगरा कैंट रोड पर पीडब्ल्यूडी के साइन बोर्डों को हार्डिंग से ढक दिया गया। ये होर्डिग कई दिनों से लगे हुए हैं, इसके चलते आगरा में आने वाले पर्यटकों को ताजमहल सहित अन्य स्थानों पर जाने के लिए साइन बोर्ड पर देखने पर भाजपा के नेताओं के चेहरे दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में पर्यटक राहगीरों से पूछताछ कर गंतव्य तक पहुंच रहे हैं पर सपा की नजर में भाजपा नेताओं के होर्डिंग खटकने लगे हैं। इसे मुददा बनाते हुए सपा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप यादव ने मोर्चा
खोल दिया है। उन्होंने पार्टी की सोशल साइट पर भाजपा नेताओं द्वारा लगाए गए होर्डिंग का कडे शब्दों में विरोध किया है। एडीएम सिटी राजेश कुमार श्रीवास्तव से होर्डिंग को हटाने और साइन बोर्ड पर होर्डिंग लगाने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Leave a comment