
जिलाध्यक्ष ने खोला था मोर्चा
शमसाबाद में सोशल मीडिया की पोस्ट के बाद हुए बवाल में जेल में गए ग्रामीणों की रिहाई से विवाद शुरू हुआ था। जिलाध्यक्ष अशोक राना ने आरोप लगाया था कि सांसद बाबूलाल, प्रदेश मंत्री राम प्रताप चौहान और उनके समर्थकों ने ऋषि उपाध्याय के साथ मारपीट की और उनके साथ अभद्रता की गर्इ्। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई थी, इसके बाद प्रदेश भाजपा ईकाई ने मामले की जांच भी कराई और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए थे।

मंत्री के साथ मिले गले
केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया और सांसद चौधरी बाबूलाल के संबंध भी अच्छे नहीं है, कई बार एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर चुके हैं। पिछले दिनों मंत्री और सांसद गले मिले थे, यह दिखाने के लिए था, लेकिन दोनों के संबंध अच्छे नहीं है।
विधानसभा चुना से पहले वर्चस्व की लडाई
भाजपाईयों का कहना है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट के लिए दावेदारों की लंबी कतार है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री, सांसद के साथ पूर्व मेयर अंजुला माहौर भाजपा के जिला पदाधिकारी अपने अपने प्रत्याशियों को चुनाव लडाने के लिए पूरी दम लगाएंगे। इससे पहले भाजपा, आगरा में अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए जंग छिड गई है। इस तरह की घटनाएं आगे भी होती रहेंगी।
Leave a comment