Wednesday , 14 January 2026
Home agraleaks Agra Univ. student leaders beats up Agency project manager & Univ. Employee
agraleaks

Agra Univ. student leaders beats up Agency project manager & Univ. Employee

univ
आगरालीक्स……..
डॉ भीमराव अंबेडकर विवि, आगरा में मंगलवार रात को छात्र नेताओं ने एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर और विवि के कर्मचारी को दौडा दौडा कर पीटा। आरोप है कि छात्र नेता मार्कशीट में नंबर बढाने के लिए दबाव बना रहे थे, विरोध करने पर पिटाई की गई। प्रोजेक्ट मैनेजर गंभीर हालत में कामायनी हॉस्पिटल में भती है।
विवि का सत्र 2013 का परीक्षा कार्य माइंड लॉजिक एजेंसी कर रही है। अभी तक सभी मार्कशीट तैयार नहीं हो सकी हैं। विवि प्रशासन की हिदायत के बाद माइंड लॉजिक एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर विष्णु प्रताप सिंह ने दो दिन पहले स्कूल आॅफ लाइफ साइंस स्थित कंप्यूटर सेंटर में मार्कशीट बनाने का काम शुरू किया था। उनके साथ विवि के कर्मचारी अनूप श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। विवि के पीआरओ डॉ मनोज श्रीवास्तव का आरोप है कि छात्र नेता राजन ठाकुर, दीपक शर्मा, प्रदीप कुमार, अनूप और ड्राइगन द्वारा प्रोजेक्ट मैनेजर पर मार्कशीट में नंबर बढाने का दबाव बनाया जा रहा था। वे इसका विरोध कर रहे थे, रात को जब प्रोजेक्ट मैनेजर कंप्यूटर सेंटर से बाहर निकले तो छात्र नेताओं ने उन्हें घेर लिया और ​पीटने लगे। उन्हें बचाने के लिए अनूप श्रीवास्तव आए तो उनके साथ भी मारपीट की। इसी बीच एजेंसी के कर्मचारी भी आ गए, लेकिन तब तक छात्र नेता भाग गए। इस मामले में आरोपी छात्र नेताओं के खिलाफ तहरीर दी गई है।
ब्लीडिंग होने पर भर्ती
प्रोजेक्ट मैनेजर विष्णु प्रताप सिंह के पिटाई लगाने से पेट में चोट आई है, ब्लीडिंग भी हुई है, इसके बाद आईसीयू में भर्ती किया गया है। सीओ एके सिंह को विवि प्रशासन ने पूरे प्रकरण की जानकारी दे दी है और पुलिस फोर्स पहुंच चुका है
छात्र नेता कर रहे दलाली
विवि के अधिकांश छात्र नेता दलाली कर रहे हैं। मार्कशीट से लेकर नंबर बढाने के लिए 500 से एक हजार रुपये लिए जा रहे हैं। इसके बाद अपनी दहशत दिखाकर काम कराया जा रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

agraleaksआगराटॉप न्यूज़

Mathura News : A unique survey was conducted among teachers in Mathura, where they were asked to choose one problem they faced

मथुरालीक्स…मथुरा में 100 सरकारी शिक्षकों से कहा गया कोई एक दुःख चुनें,...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

agraleaks

Agra News: SNMC, Agra Saturday OPD schedule#Agra

आगरालीक्स : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आज शनिवार को कार्डियोलॉजिस्ट,...

error: Content is protected !!