Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स Private company employee woman rape in car at Yamuna Expressway in Agra region
बिगलीक्स

Private company employee woman rape in car at Yamuna Expressway in Agra region

98

आगरालीक्स… यमुना एक्सप्रेस वे पर होंडा सिटी कार में युवती के साथ दो युवकों ने रेप किया, कार के शीशे काले थे और तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा था, युवती की चीख बाहर नहीं पहुंच सकी। पुलिस ने आरोपी युवकों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।
ग्रेटर नोएडा में एक निजी कंपनी में कार्यरत मेरठ निवासी युवती ने मथुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है, इसमें उसने आरोप लगाए हैं कि वह ग्रेटर नोएडा में जहां काम करती है वही पास में सलमान नाम का युवक इलेक्ट्रिक की दुकान पर काम करता है। करीब 15 दिन पहले दोनों की जान पहचान हुई, उसने युवती को कार से ऑफिस से घर छोड़ दिया। शनिवार शाम पांच बजे वह ऑफिस से निकली तो सलमान ने घर छोड़ने की कह कार में बिठा लिया। कॉल करके सलमान ने अपने साथी साजिद को गलगोटिया कॉलेज के पास बुला लिया। उसको कार में बिठाने के बाद उसे एक्सप्रेस वे पर मथुरा की ओर ले आए।
यमुना एक्सप्रेस वे पर किया रेप
रास्ते में कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। गाड़ी के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी थी और तेज आवाज में गाने चलाने के कारण उसकी आवाज बाहर नहीं जा पा रही थी। रेप के बाद मथुरा के कृष्णा नगर में एक नर्सिंग होम पास युवती को छोड़कर भागने लगे।
100 नंबर पर किया फोन
मथुरा के एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि एक पीड़िता ने शनिवार रात नौ बजे यूपी-100 पर कॉल किया। उसने बताया कि दो युवक उसे नोएडा से बहला-फुसलाकर मथुरा ले आए हैं, एक्सप्रेस वे पर कार में सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद कृष्णा नगर में एक नर्सिंग होम के निकट छोड़कर भाग रहे हैं। सूचना पर पीआरवी और कृष्णानगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़िता की निशानदेही पर होंडासिटी कार में सवार युवक सलमान निवासी नई आबादी थाना दादरी, गौतमबुद्ध नगर, साजिद निवासी नई आबादी थाना दादरी, गौतम बुद्ध नगर को पकड़ लिया।
मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हो गई है।
यमुना एक्सप्रेस वे पर दो युवकों ने शनिवार रात कार में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दानों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।

फाइल फोटो

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Severe Heatwave Forecast for Agra Until April 25; Administration Issues Guidelines…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 25 अप्रैल तक भीषण लू के आसार. स्कूलों का समय...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New District Magistrate, Manish Bansal, Assumes Charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये जिलाधिकारी मनीष बंसल ने संभाला चार्ज. कहा—आगरा इंटरनेशनल, हेरिटेज...

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

error: Content is protected !!