Rising controversy over Parenteral property of Doctors family in Agra
आगरालीक्स…. आगरा के एक वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ (उम्र करीब 55 साल) ने शादी नहीं की है। वे एसएन मेडिकल काॅलेज में कार्यरत हैं, उनके पिता भी बाल रोग विशेषज्ञ थे। बाल रोग विशेषज्ञ के छोटे भाई (वह भी डाक्टर हैं) शादी करने के बाद लंदन चले गए। जबकि ये आगरा में ही रह रहे हैं। इनकी किदवई पार्क और प्रोफेसर काॅलोनी के पास करोडों की पैतृक संपति है। उनके पिता ने दोनो बेटों को बराबर का हिस्सा देते हुए बसीयत की थी। उनकी मृत्यु हो चुकी है। कुछ महीने पहले दिल्ली में इलाज के दौरान उनकी मां की भी मृत्यु हो गई। इसके बाद एक नई बसीयत सामने आई है। इसमें उनकी मां ने सारी संपत्ति अपने बड़े बेटे बाल रोग विशेषज्ञ के नाम करते हुए लंदन मे रहे छोटे बेटे को संपत्ति से बेदखल करने के लिए कहा है। इसमें उल्लेख किया गया है कि बडे बेटे ने ही सेवा की थी, छोटा बेटा देखने तक नहीं आया, ऐसे में उसे संपत्ति में से हिस्सा न दिया जाए। अब लंदन से उनका छोटा भाई आगरा आ गया है। इसके बाद से बाल रोग विशेषज्ञ परेशान हैं। पुलिस अधिकारियों के साथ जिला प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं।