नई दिल्लीलीक्स….पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या. एक दिन पहले ही मान सरकार ने कम की थी गायक की सुरक्षा, आज काले रंग की गाड़ी में सवार दो लोगों ने गोलियों से भूना…
पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धु मूसेवाला की रविवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वारदात मानसा जिले के गांव जवाहरके के पास हुई. काले रंग की गाड़ी में सवार आए दो लोगों ने गाड़ी में सवार मूसेवाला को गोलियों से भून डाला. हमले में मूसेवाला के दो अन्य साथी घालय हुए हैं. इधर सिंगर मूसेवाला की मौत से सनसनी फैल गई है क्योंकि एक दिन पहले ही पंजाब की मान सरकार ने गायक मूसेवाला की सुरक्षा घटाई थी. पहले गायक के पास करीब 10 गनमैन थे.

चुनाव में मिली थी हार
मूसेवाला ने कांग्रेस की टिकट पर इसी साल मानसा से विधानसभा चुनाव लड़ा था. हालांकि इस चुनाव में उनहें करारी हार का समाना करना पड़ा था. आम आदमी पार्टी के डॉ. विजय सिंगला ने उनहें 63323 वोटों से करारी शिकस्त दी थी.