आगरालीक्स… आगरा में बकाएदारों पर प्रशासन की कडी कार्रवाई, पुष्पांजलि कंस्ट्रक्शन, नालंदा बिल्डर्स सहित सात के बैंक एकाउंट सीज कर दिए गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गरिमा सिंह, एसडीएम सदर का मीडिया से कहना है कि लाखों की बकाएदारी पर पुष्पांजलि कंस्ट्रक्शन, नालंदा बिल्डर्स, बीमा कंपनियों के बैंक खाते सीज किए हैं। क्षेत्रीय गांधी आश्रम का भी खाता सीज किया है। इन्होंने धनराशि जमा नहीं कराई तो इनके खातों से धनराशि वसूल की जाएगी।
पुष्पांजलि कंस्ट्रक्शन पर 57 लाख बकाया
57 लाख के बकाएदार पुष्पांजलि कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, 14 लाख 60 हजार के बकाएदार नालंदा बिल्डर्स एंड डेवलपर्स लि. फ्रेंडस टावर संजय प्लेस, 13 लाख 51 हजार के बकाएदार दिनेश चंद सिंघल खंदारी, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड संजय प्लेस, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण, न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड मंडलीय प्रबंधक संजय प्लेस, भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस कंपनी लि. सेक्टर 16 आवास विकास कॉलोनी के बैंक खाता सीज कर दिए हैं।
वर्जन