आगरालीक्स… आगरा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो कैंसिल हो गया है, अब वे बाह के जरार में जनसभा को संबोधित कर सकते हैं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का 15 अप्रैल को आगरा में कार्यक्रम प्रस्तावित है। वे यहां जनसभा को संबोधित करेंगे और भीम नगरी आयोजन में भी शामिल हो सकेते हैं।
आगरा में 18 अप्रैल को द्वितीय चरण में मतदान होना है, आगरा सुरक्षित सीट से प्रीता हरित और फतेहपुर सीकरी सीट से राजबब्बर प्रत्याशी हैं, इनके चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के आना था, लेकिन इन दोनों का शनिवार को प्रस्तावित रोड शो निरस्त हो गया है।
15 अप्रैल को आ सकते हैं राहुल और प्रियंका
अब 15 अप्रैल को अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बाह के जरार में जनसभा कर सकते हैं, इसके साथ ही आगरा में आयोजित होने जा रही भीमनगरी में भी शामिल हो सकते हैं।
रोड शो बीच में छोडकर चले गए थे ज्योतिरादित्य सिंधिया
12 अप्रैल 2019 को कांग्रेस से आगरा सुरक्षित सीट से प्रीता हरित प्रत्याशी हैं, उनके प्रचार के लिए शुक्रवार दोपहर में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया आगरा पहुंचे। यहां उन्हें भगवान टॉकीज से बिजलीघर तक रोड शो करना था, वे डेढ बजे आगरा पहुंचे। रोड शो भगवान टॉकीज की जगह शहीद स्मारक से शुरू किया गया। यहां ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, इसके बाद वे रथ में कांग्रेस प्रत्याशी प्रीता हरित और पदाधिकारियों के साथ सवार हुए।
फव्वारा पर रोड शो के रथ से उतर गए सिंधिया
शहीद स्मारक से घटिया आजम खां होता हुए रथ आगे बढा, घटिया आजम खां पर रोड शो पर फूल बरसाए गए। पफव्वारा पर रोड शो पहुंचा, यहां रथ से ज्योतिरादित्य सिधिंया उतर गए, अपनी गाडी में बैठकर चले गए। चर्चाएं होने लगी कि रोड शो में भीड ना जुटा पाने के कारण बीच रास्ते से सिंधिया चले गए। हालांकि कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि समय कम होने के कारण उन्हें जाना पडा, उन्हें सादाबाद और उसके बाद मथुरा में भी रोड शो करना है।