आगरालीक्स…. आगरा में होटल के कमरे में जुए की महफिल सजी थी, पुलिस न छापा माकर 10 जुआरियों को दबोच लिया, उनके पास से दो लाख पांच हजार रुपये बरामद किए हैं।
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में कारगिल पेट्रोल पंप के पास शांति पैलेस होटल है, पुलिस को होटल में कमरा किराए पर लेकर जुआ खेलने की सूचना मिली थी। मंगलवार आधी रात को सिकंदरा पुलिस ने होटल में छापा मारा, पुलिस ने होटल को चारों तरफ से घेर लिया और होटल के कमरा नंबर 204 में घुसे। कमरे खुलते ही जुआ खेल रहे लोग इधर उधर भागने लगे, पुलिस ने मौके से 10 जुआरियों को अरेस्ट कर लिया। इंस्पेक्टर अजय कौशल के मुताबिक छापे के दौरान अमर सिंह, अंजुल सिंघल, अरविंद, मुन्नालाल सिंघल, आरिफ, शारिक खान, राशिद अली, मनोज कुमार गुप्ता, मोहित सिंह, शैलेंद्र सिंह को पकडा है। इनके पास से दो लाख पांच हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
नए नाम से बुक कराते थे कमरा
पुलिस पूछताछ में बताया कि पूछताछ में बताया कि होटल वालों को शक न हो, इसके लिए रोज नए नाम से कमरा बुक कराते थे। स्टाफ को बता रखा था कि वह एक ऑनलाइन प्रोडक्ट्स बेचने वाली कंपनी के कर्मचारी हैं। रोज रात को पार्टी करने के लिए कमरा लेते हैं। जिस व्यक्ति के नाम से कमरा बुक होता, उस दिन की नाल भी उसे ही मिलती है।
20 मार्च को 11 जुआरियों को पकडा
20 मार्च 2018 को आगरा पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना रकाबगंज के पास स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में रवींद्र पाल सिंह के मकान में नाल पर जुआ खिलाया जा रहा है। फोर्स ने मकान पर छापा मारा तो जुआरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस से बचने के लिए कई जुआरी छत से कूद पड़े। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को दबोच लिया। फड़ से दो लाख, 22 हजार, 615 रुपये के अलावा आठ बाइक एवं 16 मोबाइल बरामद किए हैं। केके बालियान, इंस्पेक्टर, रकाबगंज थाना के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में रविंद्र पाल सिंह के अलावा अजय कुमार जैन, मुकेश कुमार, नवीन जैन, बबलू उर्फ जावेद, संजय धाकड़, निहाल सिंह, दिलीप कुमार, मुकेश जैन, जितेंद्र कुमार जैन, आजाद अहमद को अरेस्ट किया गया है। पकडे गए सभी व्यापारी हैं, उनका कहना है कि पार्टी में शामिल होने के लिए आए थे और ताश खेलने लगे।
फाइल फोटो