आगरालीक्स…रिकॉर्ड, चांदी पहली बार तीन लाख के पार. एक महीने में एक लाख रुपये बढ़ गई चांदी. सोना भी डेढ़ लाख के करीब
सोना और चांदी के दाम रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. 19 जनवरी को चांदी पहली बार रिकॉर्ड तीन लाख के पार पहुंच गई है. आज ही आज में चांदी के दामों में 14 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है. शुक्रवार को चांदी की कीमत 2.87 लाख के करीब थी. वहीं सोने की कीमतों ने भी इसी तरह तेज चाल दिखाई है. सोमवार को कारोबार शुरू होते ही सोना 1,45,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. आज ही आज में सोना में 2,983 की बढ़ोतरी हुई है.
एक महीने में एक लाख रुपये बढ़ी चांदी
15 दिसंबर 2025 के आसपास चांदी पहली बार दो लाख रुपये पर पहुंची थी. यानी चांदी को दो से तीन लाख रुपये तक पहुंचने में सिर्फ एक महीने का ही समय लगा है. बाजार के अनुसार 2026 में चांदी की कीमतें चार लाख रुपये से पार जा सकती हैं.