Monday , 16 February 2026
Home agraleaks Communal tensions in Agra after ‘objectionable’ post on FB
agraleaks

Communal tensions in Agra after ‘objectionable’ post on FB

tension
आगरालीक्स…….
आगरा में फेसबुक पर एक धर्म विशेष को लेकर टिप्पणी से बवाल हो गया। धर्म विशेष के लोगों ने टिप्पणी करने वाले युवक से मारपीट की घटना के बाद व्यापारी युवक के समर्थन में आ गये। गुरुवार को बाजार बंद कर एक समुदाय के एकजुट होने के बाद दूसरे समुदाय के लोग भी हाथ में तलवारें लेकर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद दूसरे संप्रदाय के सैकड़ों लोगों ने जाम लगा दिया। रोकने की कोशिश पर पथराव कर दिया। अभी कस्बे के हालत बेकाबू हैं। डीआईजी लक्ष्मी सिंह, एसएसपी राजेश डी मोदक के नेतत्व में पीएसी तैनात कर दी गई है।
आगरा के शमसाबाद के युवकों ने फेसबुक पर एक संप्रदाय विशेष के खिलाफ टिप्पणी करने को एक ग्रुप बनाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर आपस में जुड़े युवाओं को इससे जोड़ लिया। युवाओं ने इस पर संप्रदाय विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसकी जानकारी होने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद कपड़ा कारोबारी के बेटे आकाश को दुकान से घर जाते समय घेरकर मारपीट कर दी। आरोप था कि आकाश ने ही ग्रुप बनाने के बाद आपत्तिजनक टिप्पणी की। आकाश से दूसरे संप्रदाय के लोगों के मारपीट की खबर कस्बे में फैली तो पूरे कस्बे का बाजार बंद कर बड़ी संख्या में लोग सड़क पर आ गये।
tension 2खिंच गई तलवारें, आमने सामने आए संप्रदाय
दोनों संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए। बुजुर्गों ने बीच में आकर बवाल टाल दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर दिया। पुलिस के मौके से हटते ही एक संप्रदाय के लोग तलवारें हाथों में लेकर सड़क पर आ गए। पुलिस ने किसी तरह उन्हें खदेड़ा। एसएसपी के थाने से निकलते ही आकाश पक्ष के लोग सड़क पर आ गए। उन्होंने एसएसपी से मांग की कि व्यापारी के बेटे के साथ मारपीट करने वालों की गिरफ्तरी की जाए। उधर, दूसरे समुदाय के लोग आकाश और उसके साथियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
रोड किया जाम
आकाश से मारपीट के विरोध में सैकड़ों लोग आगरा-शमसाबाद रोड पर आ गये। टायरों में आग लगाकर रोड जाम कर दिया। विरोध पर पुलिस पर पथराव कर दिया। कस्बे में हालत तनावपूर्ण बने हुए हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Raj Chauhan Murder Case Agra: Mansoori killed in police encounter, Mohit & Aashu arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो आगरा में गैंगवार में राज चौहान की हत्या करने वाले...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

error: Content is protected !!