आगरालीक्स…आगरा में लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कोहरे में बस 40 फ़ीट गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत, 2 दर्जन लोग घायल हो गए हैं। क्रेन से बस को खाई से बाहर निकाला गया।
आगरा में घना कोहरा छाया हुआ है। सोमवार सुबह
रोडवेज की बस आगरा से लखनऊ जा रही थी। बस में 30 सवारियां थीं । फतेहाबाद क्षेत्र में सिकरारा गांव के पास एक्सप्रेस वे पर ट्रक खराब खड़ा था। कोहरे में ट्रक
दिखाई नहीं दिया। बस ट्रक में पीछे से टकराने के बाद 40 फ़ीट गहरी खाई में गिर गई ।बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को निकाला । हादसे में 2 की मौत हो गई, 2 दर्जन लोग घायल हो गए। एक की शिनाख्त जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर सप्तर्षि अपार्टमेंट आवास विकास कालोनी निवासी दिनेश शाक्य के रूप में हुई है। दूसरे की शिनाख्त नहीं हुई है।
घायलों के नाम
जमशेद अहमद पुत्र मसूद
अहमद निवासी डालीबाग लखनऊ
स्वेता पुत्री प्रकाश प्रसाद अम्बेडकर नगर
राजकुमार पुत्र प्यारे लाल निवासी नन्द लाल पुर खंदौली आगरा
सतेंद्र दीक्षित पुत्र राज कुमार दीक्षित शांता टावर संजय पैलेस आगरा
नागेश्वर मिश्रा विजीलेंस निरीक्षक आगरा
नम्रता पुत्री मुन्नीलाल निवासी आइस फैक्ट्री सुरेंद्र नगर अलीगढ़
किशन लाल पुत्र परमानंद निवासी आइस फैक्ट्री सुरेन्द नगर अलीगढ़
हेवेद्र सिंह पुत्र चौधरी सत्यपाल सिंह निवासी जंगजीत नगर सदर आगरा
रोहित पुत्र महेंद्र सिंह निवासी सदापुर बहमूला मेरठ
अमित पुत्र के एल विमल निवासी मधु नगर आगरा
विजेंद्र पुत्र देवी सिंह चर्च रोड़ खंदारीआगरा
सुनील चौहान पुत्र राम प्रकाश अलीगंज,
आयूष पुत्र अजय कुलश्रेष्ठ निवासी सौरो कटरा शाहगंज कृष्ण वीर पुत्र बलवीर निवासी मलपुरा
विवेक पुत्र महेश चंद्र शर्मा निवासी नगरिया फतेपुर सीकरी ,अरविंद दुवे पुत्र शिवनारायण निवासी दयालबाग आगरा, सफी पुत्र इस्माल निवासी जनता नगरी चौक लखनऊ, संकल्प पुत्र शिवा शर्मा इमरान पुत्र इशाद निवासी ताजगंज आगरा,शेलेंद्र पुत्र सुभाष चंद्र निवासी बसुंधरा इंद्रापुरम गाजियाबाद, छुनुमुन पत्नी सुखवेंद्र , अक्षरा पुत्री शुखवेंद्र शुखवेंद्र पुत्र रामपाल निवासी धूमना थाना स्याहनी गेट मेरठ, मुरली पांडे पुत्र राधेश्याम निवासी गंगा पुर तलिया पुर भदौई ,ग्रीस चन्द्र पुत्र सतीश चंद्र निवासी बुलन्दशहर ,अनुज पुत्र राम गोपाल सिंह निवासी बरहन आगरा।