आगरालीक्स ..आगरा के डॉक्टरों के रिसर्च पेपर के लिए अवार्ड दिया गया, बंगलुरू में 08 से 11 जनवरी तक आयोजित 62वीं आल इंडिया कांग्रेस आफ आब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलाॅजी ‘एआईसीओजी-2019‘ में आगरा के डाॅक्टर छाए रहे। आगरा कीं डा. जयदीप मल्होत्रा के एक वर्ष के कार्यकाल और योजनाओं को जहां इस काॅन्फ्रेंस के जरिए देश-दुनिया में सराहा गया, वहीं तमाम डाॅक्टरों विभिन्न विषयों पर शोधपत्र प्रस्तुत किए, जबकि कई डाॅक्टरों को फैलोशिप प्रदान की गई। सम्मेलन के आखिरी दिन आगरा कीं डा. दीक्षा गोस्वामी, डा. निहारिका मल्होत्रा और डा. शैली गुप्ता को फैलोशिप प्रदान की गई।

आगरा आब्सटेट्रिकल एंड गायनेलाॅजिकल सोसायटी के सचिव डा. अमित टंडन ने लेप्रोस्कोपी मैनेजमेंट पर लाइव डेमोंस्ट्रेशन किया। एसएन मेडिकल काॅलेज कीं डा. सरोज सिंह ने एक्टाॅपिक प्रेग्नेंसी पर एक सैशन को निर्देशित किया। रेनबो हाॅस्पिटल के निदेशक डा. नरेंद्र मल्होत्रा ने लेजर हर प्राॅब्लम्स और अल्ट्रासाउंड टू डिटेक्ट फीटल प्राॅब्लम्स पर व्याख्यान दिया।

डा. ऋषभ बोरा ने थ्रीडी और फोरडी अल्ट्रासाउंड पर और डा. केशव मल्होत्रा ने आईवीएफ की आधुनिक तकनीकों पर शोध प्रस्तुत किए। रेनबो हाॅस्पिटल को एक्सीलेंसरी सेंटर के रूप में मान्यता अवाॅर्ड दिया गया। वहीं सम्मेलन के दौरान आगरा की संस्था स्मृति की उपलब्धियां भी गिनाई गईं। हाल ही में फाॅग्सी के साथ मिलकर स्मृति द्वारा देश के 140 शहरों में निकाली गई बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ रैली को काफी सराहा गया। बता दें कि इस रैली को इंडिया बुक आॅफ रिकाॅर्ड्स में भी दर्ज किया गया है।