Saturday , 6 December 2025
Home मनोरंजन Sand storm at Tajmahal
मनोरंजन

Sand storm at Tajmahal

taj
आगरालीक्स…….. रविवार को आई धूल भरी आंधी ने ताज के संगमरमरी हुस्न को अपने आगोश मे ले लिया। कुछ देर के लिए पर्यटकों की आंखों से ताज ओझल हो गया। वहीं, धूल के गुबार से बचने के लिए पर्यटकों को जगह तलाशनी पड़ी। वहीं, ताज के अंदर कई पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गई।
रविवार शाम करीब पांच बजे देखते ही देखते आसमां में धूल का गुबार छा गया। ताज के पा‌र्श्व में यमुना में पानी न होने और रेत के ढेर होने से इसका प्रभाव कुछ अधिक ही रहा। धूल से पर्यटकों को परेशानी उठानी पड़ी। आंधी के चलते ताज में मेहमानखाने की तरफ पेड़ की एक मोटी डाल टूटकर वहां रखी दो बेंचों के ऊपर गिर गई। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई सैलानी नहीं बैठा था। इसी तरफ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) द्वारा लगाई गई शू-रैक के ऊपर भी पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। जिसमें कर्मचारी बाल-बाल बच गए। वहीं, चमेली फर्श पर मुख्य मकबरे से मेहमानखाने तक भीड़ पर नियंत्रण को लगाई गई रेलिंग भी हवा के दबाव के चलते गिर गई। चमेली फर्श पर जिन पत्थरों के सांचे में रेलिंग को लगाया गया है, वह भी रेलिंग के साथ उलट गए। बाद में एएसआइ और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों द्वारा रेलिंग को दुरुस्त किया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनोरंजन

Video: Sunny Deol gets angry at paparazzi standing outside actor Dharmendra’s house

आगरालीक्स…अभिनेता धर्मेंद्र के घर के बाहर खड़े पैपराजी पर भड़क गए सनी...

मनोरंजन

Actor Dharmendra is in critical condition and has been admitted to Breach Candy Hospital in Mumbai

आगरालीक्स…अभिनेता धर्मेंद्र की हालत नाजुक. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती....

मनोरंजन

Agra News: Film director Anubhav Sinha inquired about the condition of single screens in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा आए फेमस निर्देशक अनुभव सिन्हा. एक अनोखी यात्रा ‘चल पिक्चर चलें’...

मनोरंजन

Agra News: Actor Harshvardhan Rane promoted his new film ‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ at Shree Cinema….#agranews

आगरालीक्स…आगरा आए अभिनेता हर्षवर्धन राणे. श्री सिनेमा में अपनी नई फिल्म ‘एक...

error: Content is protected !!