आगरालीक्स ..आगरा में आज मन में फिर वहीं खुसी और उमंग थी। चेहरे का नूर भी कुछ अलग था। वह पल फिर जीवन्त हो उठा था जो हर महिला की जिन्दगी का सबसे खास पल होता है। सुर्ख जोड़ा, हाथों में मेहंदी, माथे पर बिंदिया और सोलह श्रंगार। हर महिला के लिए दुल्हन बनने का पल उसके मन मस्तिष्क में हमेशा जीवन्त रहता है। एलडीएसएफ मिड नाइट बाजार में श्रीमति आगरा फैशन शो में वह खास समय एक बार फिर खुद को दोहरा रहा था। भाग लेने वाली महिला के मुख पर दिख रही चमक और उत्साह इस खुशी को बयां कर रहा था।
एक ओर जहां एलडीएसएफ मिड नाइट बाजार में कुछ महिलाएं अपने परिवार के साथ शापिंग में व्यस्त थीं वहीं कुछ श्रीमति आगरा का खिताब के लिए जी तोड़ प्रयास में लगी थीं। एक हफ्ते की ट्रेनिंग के बाद आखिर वह पल आ ही गया था जब श्रीमति आगरा का खिताब मिलना था। पहले राउंड था वैडिंग राउंड। जिसमें महिलाएं लहंगा चुनरी पहन दुल्हन बंकर मंच पर पहुंची। दूसरा राउंड गाउन राउंड।
जील फायर डांस ग्रुप ने इजिप्ट का तनोरा ग्रुप डांस से सबको तालियां बजाने पर मजबूर कर लिया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में सरस्वती वंदना

संचालन ज्योति शर्मा ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ.अलका सेन, डॉ.दीपा रावत, सुलेखा अग्रवाल, शिल्पा माहेश्वरी व श्रेया थीं।
श्रीमति आगराः शालिनी खेंम
सेकेन्ड रनरअपःगुंजन अग्रवाल
थर्ड रनरअपः बरखा खेम
पिछले वर्ष की श्रीमति आगरा निधि बंसल ने शालिनी खेम को श्रीमति आगरा का क्राउन पहनाया।
परिचय राउंड के बाद फाइनल राउंड के लिए 6 प्रतिभागियों में दिव्या सिंह, गुंजन अग्रवाल, कनिका मिश्रा, प्रीति गुप्ता, बरखा खेम, शालिनी खेम को चुना गया।
इसके उपरान्त शुरू हुआ जजों के सवालों का दौर।
दिव्या सिंहः सवाल आप जीतने पर आगरा शहर के लिए क्या करेंगी
उत्तरः मैं शहर की बच्चियों को जो आर्थिक रूप से पढ़ पाने में सक्षम नहीं हैं। उनके लिए प्रयास करेंगी।
गुंजन अग्रवालः सुरक्षा और सौंदर्य में से किसे चुनेंगी।
उत्तरः सुरक्षा को। क्योंकि सुरक्षा है तभी सौन्दर्य होगा।
कनिका मिश्राः कौन सा रंग अच्छा लगता है और क्यों
उत्तरः लाल रंग। क्योंकि यह प्यार का रंग है।
प्रीति गुप्ताः कामकाजी और गृहणी महिला में क्या अंतर।
उत्तरः गृहणी सिर्फ परिवार के बारे में और कामकाजी महिला अपने विजनेस और घर दोनों का ध्यान रखती है।
बरखा खेंमः किस तरह सेअपने बच्चों को शिक्षा और संस्कार देंगी जिससे वह देश का नाम रोशन करें।
उत्तरः मैं अपने बच््चों को भारतीय संस्कार देना चाहूंगी जिससे वह देश का नाम रोशन करें।
शालिनी खेमः वर्तमान में नारी के लिए सबसे बड़ी चुनौती क्या है।
उत्तरः सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती है। आजकल आए दिन ऐसे मामले हो रहे हैं। सकारात्मक सोच को बढ़ाना होगा। लड़कियों के साथ लड़कों को भी अच्छे संस्कार दें। खुद को सुरक्षित रखने के लिए मुख्य दो बिन्विदुओं में महिला का आत्श्वामस और खुद को पहले से एलर्ट रखें। तभी हम खुद को सुरक्षित कर पाएंंगे।
इन्होंने लिया प्रतियोगिता में भाग
दिव्या सिंह, नेहा वर्मा, साधना मित्तल, रानी वर्मा, निधि बंसल, कीर्ती वर्मा, गुंजन अग्रवाल, कनिका मिश्रा, प्रीति गुप्ता, वैशाली करमचंदानी, प्रीति गोयल, बरखा केम, शालिनी कैम
Leave a comment