आगरालीक्स आगरा में बेकाबू कार नहर में गिरी, एक की मौत। वहीं, लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में दो गंभीर घायल हो गए हैं, उन्हें एसएन में भर्ती कराया गया है।
आगरा में सोमवार को अछनेरा थाने के कुकथला के पास तेज स्पीड कार नहर में गिर गई, तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने कार में पफंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में कार सवार जितेंद्र सिंह निवासी भरतपुर की मौके पर मौत हो गई।
एक्सप्रेस वे पर पलटा ट्रक
सोमवार सुबह फतेहाबाद में लखनऊ एक्सप्रेसवे 35 माइल स्टोन पर बेकाबू ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गोपाल और क्लीनर सिंह राम निवासी जयपुर गंभीर घायल। पुलिस ने दोनो को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया।