आगरालीक्स ..आगरा में दौडती कार एक पोल से टकराई और आग लग गई, आग की लपटें तेज हो रहीं थी, कार में बैठे लोगों ने कूद कर जान बचाई, कुछ ही देर में आग जलकर स्वाह हो गई।
सोमवार शाम को आगरा के रकाबगंज क्षेत्र में एक पोल से दौडती कार टकरा गई, पोल से टकराते ही कार से आग की लपटें उठने लगी, कार में बैठे लोग कूद कर भाग गए, कार थोडी ही देर में जलकर स्वाह हो गई।
पहले भी लगी आग
कार आग का गोला बन गई, दंपति ने कार से कूद कर जान बचाई, कुछ ही देर में आग की लपटों से आग का बडा हिस्सा डैमेज हो गया।
शुक्रवार की रात को कमला नगर निवासी दंपति शादी समारोह से लौट रहे थे, रास्ते में उनकी कार से आग की लपटें निकलने लगी, कुछ ही देर में आग बेकाबू होती चली गई। उन्होंने कार को रोका और परिवार सहित कार से बाहर निकल आए, हादसे में वे और उनका परिवार बाल बाल बच गया।
26 मार्च को दौडती कार में आग
आगरा में दौडती कार आग की लपटों में घिर गई, दंपति ने कार से कूद कर जान बचाई, कार जलकर स्वाह हो गई।
खंदारी निवासी राहुल बंसल अपनी पत्नी करिश्मा के साथ ताजमहोत्सव से शनिवार रात 11 बजे लौट रहे थे। ताज व्यू तिराहे के पास उनकी कार से धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटें विकराल हो गईं। उन्होंने सडक किनारे गाडी खडी की और उससे बाहर निकल आए। आग की लपटें विकराल होती गईं और कार को पूरी तरह से चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, तब तक गाडी जलकर स्वाह हो चुकी थी।