आगरालीक्स…दुखद, ‘महाभारत के कर्ण’ अभिनेता पंकज धीर का निधन.
बी आर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण के किरदार से घर—घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है. महाभारत में ही अर्जुन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता फिरोज खान ने इसकी पुष्टि की है. पंकज धीर का निधन बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे हुआ. बताया जाता है कि उन्हें कैंसर बीमारी थी जिसकी वजह से उनकी मौत हुई है. 68 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया से अलविदा कह दिया.