यूपीलीक्स…दुखद खबर, यूपी के गाजीपुर में दर्दनाक एक्सीडेंट में 8 लोगों की मौत. सभी लोग एक ही गांव के रहने वाले…पुलिस ने बटोरे शवों के टुकड़े
यूपी के गाजीपुर से दर्दनाक एक्सीडेंट की खबर आई है. महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे पिकअप को डंपर ने टक्कर मार दी. इसमें आठ लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं और जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. हादसे के बाद अफरातफरी मच गई. पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं. मृतकों में एक बच्चा, तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल हें. ये सभी लोग गोरखपुर के रहने वाले हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि शवों के टुकड़े सड़क पर बिखर गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़ों को इकट्ठा किया.