Saturday , 20 June 2026
Home यूपी न्यूज Shubhanshu Shukla of Lucknow will be the first Indian to go to the space station. Selected for NASA mission
यूपी न्यूज

Shubhanshu Shukla of Lucknow will be the first Indian to go to the space station. Selected for NASA mission

554

आगरालीक्स…लखनऊ के शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय होंगे. नासा के मिशन में चुना गया…जानें कौन हैं शुभांशु शुक्ला

भारत जल्द ही एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाला है. लखनऊ के रहने वाले शुभांशु शुक्ला अब अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बनने वाले हैं. इतना ही नहीं, वे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन यानी आईएसएस में पहुंचने वाले पहले भारतीय होंगे. इस मिशन को अमेरिका के अंतरिक्ष अभियानों से जुड़ी कंपनी एग्जियम स्पेस और नासा के सहयोग से अंजाम दिया जा रहा है. प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए शुभांशु ने कहा कि उन्हें एग्जियोम मिशन 4 के लिए चुना गया है. शुभांशु ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी यह अंतरिक्ष यात्रा भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करने का काम करेगी. अभियान के दौरान कई वैज्ञानिक मिशन्स को अंजाम देंगे. उन्होंने कहा कि मैं इन अनुभवों को साझा करूंगा, ताकि सभी भारतवासी मेरी आंखों से देखी गई चीजों को खुद महसूस करें. मैं भले ही एक व्यक्ति की तरह यह यात्रा कर रहा हूं, लेकिन यह सफर 1.4 अरब लोगों का है.

जानिए कौन हैं शुभांशु शुक्ला
शुभांशु शुक्ला यूपी के लखनऊ के रहने वाले हैं. 10 अक्टूबर 1985 को जन्मे शुभांशु तीन भाई बहनों में सबसे छोटे हैं और अलीगंज में स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में पढ़े और 2001 में स्कूली शिक्षा पूरी की. 2003 में एनडीए में चुने गए और ट्रेनिंग के बाद विमानन क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल की और भारतीय वायुसेना का हिस्सा बने. 17 जून 2006 को शुभाशु भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट्स को उड़ाने वाले बेडे का हिस्सा बने. 2019 में उन्होंने विंग कमांडर की रैंक हासिल की. शुभांशु फाइटर कॉम्बैट लीडर और एक टेस्ट पायल हैं जिनके पास लगभग दो हजार घंटे की उड़ान का अनुभव है. उन्होंने एसयू 30, एमकेआई, मिग 21, मिग 29, जगुआर, हॉक, डोर्नियर, एएन 32 समेत कई तरह के विमान उड़ाए हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

Agra Live News: 60 people questioned in connection with the theft of offerings at Ayodhya’s Ram Mandir…#agranews

यूपीलीक्स…अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में 60 लोगों से...

यूपी न्यूज

Sad News: Three brothers from Hathras drowned in the Hazara Canal in Kasganj…#agranews

हाथरसलीक्स….हाथरस के तीन सगे भाइयों की कासगंज की हजारा नहर में डूबने...

यूपी न्यूज

Agra Live News: Agra’s Gram Panchayat Birharu has raised the prestige of the state at the national level…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की एक ऐसी ग्राम पंचायत जिसने नेशनल लेवल पर उत्तर प्रदेश...

यूपी न्यूज

UP ATS arrests 18-year-old youth from Kasganj with links to terrorist organizations!

यूपीलीक्स…यूपी एटीएस ने कासगंज से पकड़ा 18 साल का युवक. आतंकी संगठन...

error: Content is protected !!