Tuesday , 25 March 2025
Home आगरा Sad News: Yogacharya Vinay Kant Nagar is no more…#agranews
आगरा

Sad News: Yogacharya Vinay Kant Nagar is no more…#agranews

आगरालीक्स…नहीं रहे योगाचार्य विनय कांत नागर. योग जगत में शोक की लहर,  पिछले 13 साल से जुड़े थे आगरा के रेनबो हॉस्पिटल से 

प्रसिद्ध योगाचार्य विनय कांत नागर के निधन से योग प्रेमियों और शहरवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार सुबह आलोक नगर स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। दोपहर बाद पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। योगाचार्य विनय कांत नागर पिछले 35 वर्षों से मल्होत्रा नर्सिंग होम और 13 साल से रेनबो हॉस्पिटल से जुड़े थे। वे अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को योगाभ्यास कराते थे। साथ ही महिलाओं को डिलीवरी के बाद की एक्सरसाइज भी कराते थे। अस्पताल के सम्मानित कर्मचारियों में उनकी गिनती होती थी। डॉक्टर मल्होत्रा परिवार को भी योग कराते रहे हैं। उन्होंने अपने अनुशासन, निष्ठा और सेवा भाव से हजारों लोगों को योग का मार्ग दिखाया। उनके मार्गदर्शन में न जाने कितने लोगों ने न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन प्राप्त किया।

उनके निधन की खबर फैलते ही शहर के गणमान्य व्यक्तियों, योग प्रेमियों और उनके शिष्यों में शोक की लहर दौड़ गई। सभी ने उन्हें एक समर्पित योग गुरु और समाजसेवी के रूप में याद किया। उनका योगदान सदैव अमिट रहेगा और उनकी शिक्षाएं योग साधकों के लिए प्रेरणा बनी रहेंगी। उनके निधन पर उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के एमडी एवं प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नरेंद्र मल्होत्रा, रेनबो आईवीएफ की एमडी डॉक्टर जयदीप मल्होत्रा, आईवीएफ विशेषज्ञ एवं डॉक्टर निहारिका मल्होत्रा, एंब्रोलॉजिस्ट डॉक्टर केशव मल्होत्रा, डॉक्टर सैमी बंसल, डॉक्टर समीर भारद्वाज, डॉक्टर वंदना कालरा, डॉक्टर वीके मित्तल, नीरा खेड़ा, विनीत खेड़ा, मित्रा सक्सेना, अर्चना वर्मा, सुधा बंसल, ऑस्ट्रेलियाई नर्स गेल एल्मर, प्रणय शाह, उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के महाप्रबंधक राकेश आहूजा, हरविजय वाहिया और शहर के तमाम गणमान्य लोगों ने दुख जताया है।

Related Articles

आगरा

Agra News: Married woman dies under suspicious circumstances in Agra, police is investigating…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विवाहिता की मौत्, मायके वालों को सूचना दिए बिना कर...

आगरा

Agra News: Fire broke out near Taj Mahal, panic spread after seeing black smoke in the sky…#agranews

आगरालीक्स…ताजमहल के पास लगी आग, आसमान में काला धुआं देख मच गई...

आगरा

Agra News: Bhimnagari will be decorated in the form of Diksha Bhavan of Nagpur in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के आवास विकास में इस बार भीमनगरी. नागपुर के दीक्षा भवन...

आगरा

Agra News: Case filed against MP Ramjilal Suman and Akhilesh Yadav in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सांसद रामजीलाल सुमन ओर अखिलेश यादव के खिलाफ वाद दायर....

error: Content is protected !!