एंटरटेनमेंटलीक्स…सलमान खान को सांप के काटने के बाद लोग कर रहे ट्रोल. बोले— कैट काट गई,सांप से काटने से क्या होगा
बॉलीवुड के रॉबीनहुड पांडे सलमान खान जिनके करोड़ो फैंस है और उनको बहुत चाहते है. सलमान की बॉलीवुड में अलग ही पहचान है और उन्होने कई ऐक्ट्रस को बॉलीवुड में पहचान दिलवाई है. हाल ही में कैटरीना कैफ की शादी में सलमान दिखेंगे ऐसी अटकले सलमान और कैटरीना के फैंस लगा रहे थे पर ऐसा नहीं हुआ जिसके बाद सलमान पर काफी मेम्स भी मनाये गए थे. हाल ही में सलमान को दोबारा नेटिजन्स द्वारा ट्रोल किया जा रहा है जिसकी वजह हम आपको बताते है. दर असल, सलमान खान शनिवार को क्रिसमस सैलीब्रेट करने अपने पनवल स्थित फार्म हाउस पर गए थे और वहां देर रात उनको सांप ने काट लिया. जिसके बाद सलमान को रात 3 बजे करीब कमोठे MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया. सलमान को इलाज के बाद
डिस्चार्ज कर दिया गया और अब वह ठीक है. इस खबर के बाद से ही सलमान को नेटिजन्स ट्रोल कर रहे हैं. जानिए क्या बोल रहे लोग…
नेटिजन्स कर रहे ट्रोल
सलमान खान को शनिवार देर रात उनके फार्म हाउस पर सांप ने काटा जिसके बाद से ही नेटिजन्स सलमान खान को लगातार ट्रोल कर रहे है. एक यूजर ने सलमान को ट्रोल कर लिखा—कटरीना काट गई, अब सांप के काटने से क्या होगा. वहीं एक और यूजर ने हिरण को याद करते हुए लिखा- हिरण को आज शांति प्रदान हुआ होगा.

