Thursday , 12 February 2026
Home बिगलीक्स School owner killed in Agra
बिगलीक्स

School owner killed in Agra

आगरालीक्स… आगरा में स्कूल संचालक की घर में घुसकर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी, स्कूल संचालक की बेटियों को परेशान करने वाले युवक पर हत्या का आरोप है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। दीपावली पर हत्या होने से घर में कोहराम मचा हुआ है।
आगरा के विजयनगर कॉलोनी के नगला धनी निवासी मथुरा प्रसाद कुशवाह के एत्माद्दौला क्षेत्र में तीन स्कूल हैं। वह रालोद के टिकट पर खेरागढ़ से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।  मथुरा प्रसाद कुशवाह रविवार रात आठ बजे दीपावली की पूजा कर रहे थे। उनके बेटे राकेश कुमार कुशवाह का आरोप है कि इसी बीच सर्वेश शर्मा, मोहन, संजू सहित चार लोग उनके घर पर आए। उन्होंने चाकुओं से ताबडतोड वार करने के बाद गोली मार दी। मथुरा प्रसाद कुशवाह को परिजन गंभीर हालत में श्री राम हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, उन्होंने एसएन इमरजेंसी ले जाने के लिए कह दिया। एसएन इमरजेंसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद मथुरा प्रसाद कुशवाह को म्रत घोषित कर दिया।दीपावली पर घर में घुसकर हत्या की वारदात से क्षेत्र में दहशत है, वहीं, त्योहार पर हत्या से कोहराम मचा हुआ है।  परिजनों ने पुलिस से हत्यारोपियों को  पकडने की मांग की है। विजयनगर कॉलोनी के नगला धनी निवासी मथुरा प्रसाद कुशवाह के एत्माद्दौला क्षेत्र में तीन स्कूल हैं। वह रालोद के टिकट पर खेरागढ़ से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।

ppe
पत्नी और बेटियों के सामने हत्या

सर्वेश शर्मा अपने साथियों के साथ उसके घर पर पहुंचा, आरोप है कि उसने मथुरा प्रसाद की पत्नी शीला देवी, उनकी बेटी चांदनी और ज्योति के सामने चाकुओं से गोदने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, इस मामले में सर्वेश शर्मा सहित चार के खिलाफ मुकदर्मा दर्ज किया गया है।
बेटियों को करता था परेशान, विरोध करने पर रंजिश
राकेश कुमार कुशवाह की दो बहनें हैं, आरोप है कि हत्यारोपी सर्वेश शर्मा निवासी फाउंड्री नगर उसकी दोनों बहनों को परेशान करता था। मथुरा प्रसाद और उसने इसका विरोध किया। इसके बाद से सर्वेश शर्मा उनसे रंजिश मानने लगा था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते सर्वेश शर्मा ने अपने साथियों के साथ हत्या की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Local News: The body of a 21-year-old woman was removed from a burning pyre in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जलती चिता से निकाला 21 साल की युवती का शव....

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2026: DM inspects, sees arrangements…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में ताज महोत्सव शिल्पग्राम की जगह इस बार इस...

बिगलीक्सयूपी न्यूज

UP Budget 2026 : Expectation of Agra

लखनऊलीक्स ….UP News: यूपी का बजट आज सुबह 11 बजे से पेश...

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2026 : Neeraj Shridhar, Madhubanti Bagchi, Madhvas band & other artist perform

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के ताजमहोत्सव में आज की रात मजा हुस्न...

error: Content is protected !!