आगरालीक्स… आगरा में शीत लहर और गलन भरी सर्दी में तीन दिन से 12 वीं तक के स्कूलों की छुटटी कर दी गई थी, बुधवार को स्कूलों की छुटटी आगे बढाने के लिए डीएम एनजी रवि कुमार द्वारा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। बुधवार को धूप निकलने के साथ ही तापमान में बढोत्तरी के बाद गुरुवार से 12 वीं तक के सभी स्कूल खुलेंगे।
आगरा में शीत लहर और गलन भरी सर्दी पडने के बाद सात जनवरी को स्कूल बंद कर दिए गए थे, इसके बाद भी बादल छाए रहने और सर्दी पडने के बाद सात जनवरी को डीएम एनजी रवि कुमार ने आठ और नौ जनवरी को स्कूलों की छुटटी कर दी थी। नौ जनवरी को आगरा में पीएम नरेंद्र मोदी की सभा भी है, इसे देखते हुए नौ जनवरी को स्कूलों की छुटटी की गई थी।
करते रहे इंतजार
स्कूलों की छुटटी आगे बढाए जाने के लिए बच्चे और परिजन इंतजार करते रहे लेकिन बुधवार को मौसम सही रहने के बाद आगे छुटटी नहीं बढाई गई है।
अप्सा ने की थी अपील
शीत लहर के चलते प्रशासन द्वारा छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए की गई अवकाश की घोषणा की अप्सा ने सराहना की है पर आगामी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए अप्सा अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि नर्सरी से कक्षा पाँच तक के छात्रों का ही अवकाश रखा जाए, अन्य कक्षाओं का शिक्षण कार्य समान रूप से चलने दिया जाए। कक्षा दस तथा बारह की प्री. बोर्ड परीक्षाएँ 10 जनवरी से होना तय हुआ है। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष CBSE बोर्ड परीक्षाए 15 फरवरी से आयोजित की जा रही हैं। उससे पूर्व प्रयोगात्मक परीक्षाएँ भी होनी हैं। अतः समयाभाव के चलते प्री. बोर्ड. परीक्षाओं को स्थगित करना संभव नहीं है। डॉ. सुशील गुप्ता ने छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी महोदय से अनुरोध किया है कि अगर अत्ंयत आवश्यक हो तो विद्यालय का समय 9:30 से किया जा सकता है पर सुचारू कक्षाओं के संचालन की अनुमति दी जाए।