आगरालीक्स… ( 4 August ) । शेयर बाजार आज रिकॉर्ड स्तर पर खुला। सेंसेक्स 54 हजार के पार पहुंच गया। वहीं सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
शेयर बाजार की शुरुआत उच्चतम स्तर पर
पिछले सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने के बाद आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत भी उच्चतम स्तर पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 241.91 अंक ऊपर 54065.27 के स्तर पर खुला।
निफ्टी में भी बढ़त
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 103.10 अंकों की बढ़त के साथ 16233.90 के स्तर पर खुला। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 388.96 अंक नीचे आया। शुरुआती कारोबार में 1391 शेयरों में तेजी आई, 338 शेयरों में गिरावट आई और 68 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
सोना 48 हजार से नीचे
सोने की कीमतें 48 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से नीचे बनी हुई हैं। बुधवार सुबह सोना 47,864 रुपये प्रति दस ग्राम पर खुला, जो बिना किसी गिरावट के साथ दोपहर तक 47,923 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।
चांदी की कीमतों में बढ़त
चांदी की कीमतों में बढ़त रही, सुबह चांदी 67,914 रुपये प्रति किलो ग्राम के स्तर पर खुली जो दोपहर तक बढ़ते हुए 68,400 रुपये प्रति किलो पहुंच गया।
खुदरा ज्वैलरी के रेट
बाजार में आज खुदरा ज्वैलरी के रेट 22 कैरेट 4639 रुपये प्रति ग्राम, 18 कैरेट 3842 रुपये प्रति ग्राम, 14 कैरेट 3194 रुपये प्रति ग्राम के रहे।