आगरालीक्स .(Agra News 17th June).आगरा के शेयर कारोबारी हैरान, लाल निशान पर खुला शेयर बाजार खुला, नेस्ले इंडिया, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट आई और लाल निशान पर खुले।
कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुला, इससे आगरा के शेयर कारोबारी भी हैरान हैं, बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। कई प्रमुख कंपनियों के शेयर नीचे गिर रहे हैं।
गिरावट के साथ खुला बाजार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स संसेक्स 282 अंको की गिरावट के साथ 52219 केक स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 89 अंकों की गिरावट के साथ 15678 के स्तर पर खुला है।
1160 शेयरों में गिरावट, 587 में तेजी
गुरुवार को शेयर बाजार के लाल निशान पर खुलने से नेस्ले इंडिया, आईटीसी, एयरटेल, ओएनजीसी, एसीबीआई, एक्सिस बैंक सहित 1160 शेयरों में गिरावट आई है। जबकि एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट सहित अन्य 587 शेयर हरे निशान के साथ खुले हैं।