आगरालीक्स…(Agra News 17th June) आगरा के संजय प्लेस के एक ऑफिस में छात्रा के साथ वेलेंटाइन वीक में रेप किया गया, कमला नगर की छात्रा. छात्रा को अपने पास बुलाने लगा। परिजनों को पता चला तो मुकदमा दर्ज कराया, पुलिस ने आरोपी युवक आतिफ पठान को अरेस्ट कर जेल भेज दिया, उसने छात्रा को अपना नाम बाबू बताया था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कमला नगर की रहने वाली छात्रा की सोशल मीडिया के माध्यम से युवक से दोस्ती हुई, युवक का सोशल मीडिया एकाउंट बाबू नाम से था। वेलेंटाइन वीक पर बाबू ने छात्रा को संजय प्लेस स्थित ऑफिस में बुलाया।
बदनाम करने की देने लगा धमकी
इसके बाद बाबू उसे बदनाम करने की धमकी देकर अपने पास बुलाने लगा। इससे छात्रा डर गई, उसने बाबू के पास जाने से मना कर दिया तो वह बदनाम करने की धमकी देने लगा। छात्रा ने अपने परिजनों को बताया।
बाबू बनकर की दोस्ती, आतिफ पठान है नाम
छात्रा के परिजन मंगलवार को थाना हरीपर्वत पहुंचे और धरने पर बैठ गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद बाबू को अरेस्ट कर लिया। सीओ अरीपर्वत दीक्षा सिंह ने मीडिया को बताया कि छात्रा को अपने जाल में पफंसाने वाले बाबू का असली नाम आतिफ पठान है और एमएम गेट क्षेत्र में रहता है, उसे अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।