ऐटरटेनमेंटलीक्स…पति राज कुंद्रा को लेकर सवाल पर भड़की शिल्पा,बोलीं—क्या मैं राज कुंद्रा हूं, क्या मैं उनकी तरह दिखती हूं, कौन हूं मैं?
चर्चा में है शिल्पा
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी ऐक्टिंग और ग्लैमरस अंदाज से जानी जाती है.वह सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहती है और अपनी फोटोज शेयर करती रहती है.शिल्पा की फोटोज को काफी पसंद भी करा जाता है और उनके फैन्स उनके पोस्ट को कुछ ही देर में वायरल भी कर देते हैं. हालांकी शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपनी फैमिली लाइफ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं.अपने पति राज कुंद्रा की वजह से कुछ ज्यादा ही चर्चा में हैं. जब से राज कुंद्रा का नाम पोर्नोग्राफी केस से जुड़ा है, तब से लोग शिल्पा की लाइफ में और भी ज्यादा दिलचस्पी लेने लगे हैं. शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो इस समय खूब चर्चा में है जिसमें शिल्पा राज कुंद्रा को लेकर किए सवाल पर करारा जवाब देती नजर आईं.देखें वीडियो….
राज कुंद्रा को लेकर सवाल पर भड़की शिल्पा
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमे शिल्पा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में देखी जा सकती हैं. मीडिया उनसे राज कुंद्रा को लेकर सवाल करती ही है, शिल्पा उनकी बात बीच में ही काटती हुई कहती हैं कि– क्या मैं राज कुंद्रा हूं, क्या मैं उनकी तरह दिखती हूं, कौन हूं मैं? उन्होंने आगे कहा- मेरा मानना है कि एक सेलिब्रिटी के तौर पर आपको कभी शिकायत नहीं करनी चाहिए और ना किसी चीज पर सफाई देनी चाहिए. ये मेरी जिंदगी की फिलॉसफी रही है.