आगरालीक्स ……. आगरा से सपा प्रत्याशी चंद्र सेन टपलू की हार्ट अटैक से मौत हो गई. सुबह उन्हें हार्ट अटैक पड़ा, सपाई और परिजन उन्हें दिल्ली लेकर जा रहे थे. मथुरा से कोसी के बीच में सपा प्रत्याशी चंद्र सेन टपलू की मौत हो गई. इसकी जानकारी होते ही काफी संख्या में लोग ताजगंज स्थित उनके घर पहुच गए हैं. परिजन उनके शव को लेकर आगरा आ रहे हैं. चंद्रसेन टपलू मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव दोनों के ही काफी करीबी माने जाते थे।

रात को मीटिंग में थे
शहर में बुधवार को मुलायम सन्देश यात्रा पहुची थी. गुरुवार को सन्देश यात्रा शहर में घूमती, इसके लिए रात को सपा कार्यालय पर बैठक में आगरा की छावनी विधान सभा सीट से सपा प्रत्याशी चंद्र सेन टपलू भी शामिल हुए थे. गुरुवार सुबह आठ बजे उनकी तबीयत बिगड गयी, परिजन उन्हें लेकर उपाध्याय हॉस्पिटल लेकर पहुचे, यहाँ से डॉक्टर ने दिल्ली ले जाने के लिए कह दिया.
मथुरा से कोसी के बीच हुई मौत
परिजन और सपाई उन्हें लेकर दिल्ली जा रहे थे. मथुरा से कोसी के बीच में उनकी मौत हो गई. इसकी जानकारी होते ही लोग उनके घर पहुचने लगे.
चार बार रह चुके हैं पार्षद, अब उनकी मां हैं पार्षद
आगरा की छावनी विधान सभा सीट से सपा प्रत्याशी चंद्र सेन टपलू चार बार पार्षद रह चुके हैं. अब उनकी मां अंगूरी देवी पार्षद हैं.
चंद्रसेन टपलू ने छावनी विधानसभा सीट से वर्ष 2012 में भी सपा से चुनाव लड़ा था। उस दौरान बसपा विधायक गुटियारी लाल दुवेश की जीत हुई थी।
25 दिसंबर को मेयर इंद्रजीत आर्य को हार्ट अटैक
आगरा के मेयर इंद्रजीत आर्य को हार्ट अटैक पडा है, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुष्पांजलि हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है।
आगरा के मेयर इंद्रजीत आर्य को शनिवार सुबह सीने में दर्द के साथ उन्हें परेशानी होने लगी। परिजनों ने डॉक्टरों को दिखाया तो पता चला कि हार्ट अटैक पडा है। इसके बाद परिजन मेयर को लेकर पुष्पांजलि हॉस्पिटल पहुंचे, हार्ट अटैक पडने के बाद से हालत गंभीर बनी हुई है।
Leave a comment