आगरालीक्स…हिटमैन रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास. अगले महीने होने जा रही इंग्लैंड सीरीज से पहले अपने ऐलान से चौंकाया…टी20 से पहले ही ले चुके हैं संन्यास..अब सिर्फ वनडे में दिखेंगे
भारतीय क्रिकेट टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. इससे पहले वो टी20 विश्व कप जीतने के बाद टी 20से संन्यास ले चुके हैं. अगले महीने भारत इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए जाएगा लेकिन बुधवार को रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सभी को चौंका दिया.रोहित शर्मा ने 67 टेस्ट मैचों में 12 शतकों और 18 अर्धशतकों की मदद से 40.57 की औसत से 4301 रन बनाए हैं. रोहित के टैस्ट क्रिकेट से संनयास के बाद यह साफ हो गया है कि इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को नया टेस्ट कप्तान मिलेगा. इस दौड़ में जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, शुभमन गिल और रिषभ पंत सबसे आगे चल रहे हैं.
