आगरालीक्स… आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से जवान उतरा, स्टेशन पर उसने जहरीला पदार्थ पी लिया, मुंह से झाग निकलने पर लोग बचाने के लिए भागे, उसकी मौत हो गई।
एसएसबी 55वीं बटालियन का जवान महाराष्ट्र निवासी अक्षय सुभाष वाकरे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ डयूटी पर जा रहा था। मंगलवार सुबह वह ट्रेन से आगरा कैंट स्टेशन पर उतर गया, यहां उसने स्टेशन पर अपना सामान रखा, सामान में से जहरीला पदार्थ निकालकर पी लिया, उसके मुंह से झाग निकलने पर यात्रियों ने जीआरपी को सूचना दी, उसे जीआरपी ने एसएन में भर्ती करा दिया। यहां उसकी मौत हो गई।
छुटटी से डयूटी पर जा रहा था जवान
मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि छुट्टियों के दौरान उसे घर पर कभी तनाव में नहीं देखा। खुश था। घर से ड्यूटी के लिए निकला था। सीओ जीआरपी अनुराग दर्शन ने बताया कि जवान ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन करके आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।