आगरालीक्स… आगरा में पुलिस पर पथराव, जान बचाने के लिए पुलिस कर्मियों मकान में बंद हो गए, बेकाबू भीड ने दरवाजा तोडने की कोशिश भी की, पुलिस पफोर्स के पहुंचने के बाद लोगों को खदेडा जा सका। पुलिस ने पथराव करने वाले लोगों को अरेस्ट करना शुरू कर दिया है।
आगरा की रहने वाली सुखदेवी भदौरिया की एत्मादपुर के रहनकला गांव में छह बीघा जमीन है। इस जमीन के कुछ हिस्से पर गांव के ही एक व्यक्ति का कब्जा है। सुखदेवी भदौरिया की शिकायत पर शुक्रवार को छलेसर चौकी की पुलिस कब्जा मुक्त कराने के लिए पहुंची थी। पुलिस एक गली से गुजर रही थी। भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें चौकी इंचार्ज, तीन पुलिसकर्मी और एक अन्य व्यक्ति ने खुद को एक मकान में बंद कर अपनी जान बचाई।
भीड़ ने दरवाजा तोड़कर पुलिसकर्मियों को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं कर पाए। तब तक अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंच गई और पुलिसकर्मियों को बाहर निकला। कुछ ही देर में एसडीएम, सीओ, तहसीलदार समेत कई अन्य थानों की पुलिस फोर्स भी गांव पहुंच गई। गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।